IPL 2019, SRHvsRR: सनराइजर्स हैदाराबाद की रॉयल्स पर 5 विकेट से जबरदस्त जीत

नई दिल्ली। संजू सैमसन के इस सीजन के पहले शानदार शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेटों की हार झेलनी पड़ी है। हैदराबाद की ओर से डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो और विजय शंकर की तूफानी पारियां निर्णायक साबित हुई।

राजस्थान की ओर से मिले 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत तूफानी रही। डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो ने जहां भी मौका मिला वहीं राजस्थानी गेंदबाजों को सीमा-रेखा से बाहर भेजा। इसी बीच डेविड वार्नर ने सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया। जब वार्नर लगभग एकतरफा अंदाज में टीम को मैच जिताते हुए दिखाई दे रहे थे तभी उनको 69 रनों के स्कोर पर स्टोक्स ने आउट कर दिया। वार्नर ने कुल 37 गेंदों पर ये पारी खेली। उसके बाद बेयरस्टो (45) और केन विलियमसन (14) के विकेट आउट हो गए।

इस दौरान विजय शंकर ने बहुत उपयोगी और तूफानी पारी खेलकर रनों की गति को बनाए रखा। वे 15 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस गोपाल ने लगातार गेंदों पर शंकर और पांडे (1) को आउट कर कुछ उम्मीद जगाई लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। हैदराबाद की ओर से युसूफ पठान और राशिद खान क्रमशः 16 और 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए जॉस बटलर का विकेट जल्दी ही गंवा दिया। उनको केवल 5 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर राशिद खान ने लेग स्टंप पर क्लीन बोल्ड कर दिया। उसके बाद राजस्थान की ओर से रनों की शानदार कहानी जो शुरु हुई वह अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसम के रूप में आगे बढ़ती गई। रहाणे ने टी20 क्रिकेट में क्लासिक बैटिंग का मुजायरा पेश करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 70 रन बनाए और 49 गेंदों का सामना किया।

रहाणे के आउट होने के बाद संजू का असल शो शुरू हुआ। उन्होंने इस दौरान किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और उनके निशाने पर रहे खासतौर पर भुवनेश्वर कुमार। भुवी ने पारी का 18वां ओवर डाला जिस पर 24 रन बने। संजू सैमसन ने 54 गेंदों पर शतक ठोककर इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 102 रन बनाए और 10 चौके और 4 छक्के लगाए।

Story first published: Friday, March 29, 2019, 19:15 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+