For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC World Cup 2019: गावस्कर ने चुना नंबर चार के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली। अगर ये कहा जाए कि विश्व जाने वाली टीम इंडिया में लगभग सभी स्लॉट भर चुके हैं तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। और अगर ये कहा जाए की नंबर चार पर संशय अभी भी बरकरार है तो भी बात सही मानी जाएगी। ये एक ऐसा स्थान है जो पिछले 6 महीनों से क्रिकेट के हर सत्र में चर्चाओं का बिंदु रहा है।

इस मुद्दे को सुलझाते हुए भारत के महानतम बल्लेबाजो में शामिल सुनील गावस्कर ने इस स्थान पर अंबाती रायडू को जगह नहीं दी है। इसके बजाए उन्होंने कहा है, 'देखिए, नंबर चार पर कौन बैटिंग करेगा ये बहस का मुद्दा होगा और यहां पर आपको आईपीएल में बल्लेबाजों की फॉर्म देखनी होगी क्योंकी यही आपकी मौजूदा फॉर्म हैं। आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले अंबाती रायडु के बारे में काफी बातें हो रही थी लेकिन उन्होंने तेजी से अपनी फॉर्म गंवा दी। अब केएल राहुल जैसे बल्लेबाज को नंबर चार पर जगह दी जा सकती है।'

गावस्कर ने यह बात इंडिया टुडे के साथ हुई बातचीत के दौरान कही है। आपको बता दें इस सीजन में शुरुआती सुस्ती के बाद केएल राहुल अपने पूरे रंग में आ चुके हैं और बतौर ओपनर पंजाब की टीम के लिए 335 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत भी 67.00 रहा है। गावस्कर का मानना है कि राहुल को विश्व कप में नंबर चार पर बैटिंग करते हुए कोई दिक्कत नहीं आएगी।

उन्होंने कहा, 'राहुल पहले भी नंबर चार पर खेल चुके हैं। लेकिन किसी कारण वो पिछले डेढ़ साल से असमंजस में थे। लेकिन अब हम उनको इस आईपीएल में दोबारा पूरी एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करते हुए देख रहे हैं। मुझे नहीं लगता किसी ओपनिंग बल्लेबाज के लिए मीडिल ऑर्डर में स्विच करना मुश्किल काम है।'

Story first published: Sunday, April 14, 2019, 22:41 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+