For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: वार्नर और बेयरस्टो के दम पर पॉवरप्ले में हैदराबाद उड़ा रहा है मैदान में तूफान

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में जब से डेविड वार्नर की वापसी हुई तब से यह इस सीजन की बदली हुई टीम नजर आ रही है। ना केवल बदली हुई बल्कि सबसे ज्यादा खतरनाक शुरुआत करने वाली टीम। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं पॉवरप्ले में फील्डिंग सीमाओं का फायदा उठाने की जिसमें हैदराबाद बाकी टीमों के मुकाबले कहीं बीस साबित हुआ है।

लगातार दमदार शुरुआत कर रहा हैदराबाद

लगातार दमदार शुरुआत कर रहा हैदराबाद

टीम में यह बदलाव डेविड वार्नर की दमदार वापसी के चलते हुआ है। वार्नर ने जब से बॉल टेंपरिंग कांड के बाद प्रतियोगी क्रिकेट में वापसी की है उसको देखकर लगता है जैसे कोई शेर एक साल से भूखा हो। वे ना केवल बड़ी पारियां खेल रहे हैं बल्कि जिस अंदाज में खेल रहे हैं उसको देखते हुए भी विपक्षी टीमें हैरान हैं। वार्नर ने अब तक खेल गए दो आईपीएल मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेली है।

हैदराबाद के पास है खतरनाक ओपनिंग जोड़ी-

हैदराबाद के पास है खतरनाक ओपनिंग जोड़ी-

पिछले मैच में खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी ना केवल राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन के शतक पर भारी पड़ी थी बल्कि हैदराबाद को जीत दिलाने में भी सक्षम साबित हुई थी। पहले मैच में 85 रन बनाने वाले वार्नर ने पिछले मैच में 37 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद वह आईपीएल इतिहास में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा चार अर्धशतक मारने वाले बल्लेबाज भी बन गए थे।

IPL 2019: वार्नर और बेयरस्टो के शतक की बदौलत आईपीएल के बड़े रिकॉर्ड हुए चकनाचूर

विस्फोटक वार्नर, बेमिसाल बेयरस्टो-

विस्फोटक वार्नर, बेमिसाल बेयरस्टो-

आपको बता दें वार्नर ने आईपीएल में अपना लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। यह मैच बेंगलोंर के खिलाफ खेला जा रहा है। वार्नर के जोड़ीदार इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैं। उन्होंने इस मैच में जबदस्त शतक ठोका है। यही कारण है आईपीएल 2019 में हैदराबाद की टीम का पॉवरप्ले रिकॉर्ड बहुत शानदार है और उन्होंने अब तक पॉवरप्ले में अपना कोई विकेट नहीं गंवाया है। इसके साथ ही हर बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में जहां 54 रन बनाए तो राजस्थान और बेंगलोर के मैच में क्रमशः 69 और 59 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, April 1, 2019, 13:51 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+