
रैना के पारी के आगे झुके 'नाइट्स'
कोलकाता ने मैच में पहले बल्लेबाजी के दौरान चेन्नई को 162 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको सीएसके ने 2 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। इस जीत के टीम के अनुभवी खिलाड़ी सुरेश रैना का काफी उल्लेखनीय योगदान रहा। उन्होंने 42 गेंदों पर 58 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और एक छक्का भी लगाया। रैना के साथ अंतिम ओवरों में जडेजा की पारी का भी काफी अहम योगदान रहा। उन्होंने 17 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली।

केकेआर के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी-
इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही रैना के नाम एक शानदार रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ना केवल 800 रनों का आंकड़ा पार किया बल्कि अब वे इस टीम के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रैना के नाम केकेआर के खिलाफ बैटिंग करते हुए 807 रन हो गए हैं। यह आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी के किसी एक टीम के खिलाफ बनाए गए सबसे ज्यादा रन भी हैं।
चर्चाओं से दूर हो चुके तेज गेंदबाज ने किया दावा- विश्व कप में टीम को पड़ेगी मेरी जरूरत

रैना के शानदार आईपीएल रिकॉर्ड्स-
इससे पहले वार्नर ने कोलकाता के खिलाफ 762 रन बनाए हुए थे। रैना ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खास बात है इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी रैना ही है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ भी 803 रन बनाए हैं। यह किसी भी खिलाड़ी का मुंबई के खिलाफ खेले गए कुल मैचों में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। अगर दिल्ली की टीम की बात करें तो कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 802 रन बनाए हैं। जबकि गेल पंजाब के खिलाफ 797 रन बना चुके हैं जो इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन हैं।


Click it and Unblock the Notifications
