IPL 2019: धीरे-धीरे बड़ा सितारा बनकर चमक रहा है Mumbai Indians का 'सूर्य'

नई दिल्ली। मुंबई की टीम कागजों में जितनी मजबूत है, कई बार उसका मैदानी प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहता है। 3 अप्रैल को मुंबई और चेन्नई की टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है और मुंबई की ओर से एक बार फिर बड़े नाम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। खासकर कप्तान रोहित शर्मा बल्ला इस सीजन में अब तक कोई खास करामता नहीं दिखा पाया है। एक बार फिर से रोहित मैच में सस्ते में 13 रन बनाकर आउट हुए जबकि उनके डिकॉक भी 4 रन बनाकर चलते बने।

युवराज सिंह जैसे बड़े नाम भी इस मैच में फेल रहे। लेकिन मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव नाम का लो प्रोफाइल बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अब उनका प्रदर्शन निखार लेने लगा है और लोग उसको नोटिस भी कर रहे हैं। इस मैच में भी दिग्गजों के फेल होने के बाद सूर्यकुमार ने शानदार 59 रनों की पारी खेली। जबकि उनका बढ़िया साथ निभाते हुए मध्यक्रम पर क्रुणाल पांड्या ने भी 42 रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी हाल में काफी बेहतर हुई है जो मुंबई के लिए राहत की बात साबित होने वाली है। यादव के आंकड़े मजेदार हैं और उन्होंने साल 2012 से 2017 तक खेली गई 24 आईपीएल पारियों में केवल एक ही अर्धशतक लगाया था। लेकिन उसके बाद सूरतेहाल कुछ बदल जाता है। सूर्यकुमार की चमक साल 2018 से 2019 के बीच खासी निखरी है। उन्होंने इस दौरान खेली गई 18 आईपीएल पारियों में 5 अर्धशतक जमा दिए हैं। इसें कोई शक नहीं अगर यह लो-प्रोफाइल ऐसा प्रदर्शन लगातार जारी रखता है तो यह सूर्य आईपीएल का बड़ा सितारा बनकर उभरेगा। आपको बता दें मुंबई की टीम ने इस मैच में 20 ओवर में 170 रन बनाए। जिसमें अंत के ओवरों में हार्दिक पांड्या की 8 गेंदों में खेली गई 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी का खास योगदान रहा।

Story first published: Wednesday, April 3, 2019, 22:00 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+