For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL में सट्टेबाजी के आरोप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोटे गिरफ्तार

नई दिल्ली। अभी हाल ही में ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनकी आवाज स्टंप माइक ने कैद कर ली थी जिसको बाद में आईपीएल में मैच फिक्सिंग से जुड़ा मामला बताकर खूब प्रचारित किया था। हालांकि बाद में बीसीसीआई ने खुद मामले में दखल दिया और पंत का बचाव करते हुए उस वीडियो को अधूरा बताया था। लेकिन लगता है आईपीएल में फिक्सिंग का भूत कहीं ना कहीं वास्तव में भी रहता है जो बीच-बीच में नजर आता है। अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोटे को आईपीएल में सट्टेबाजी के चलते गिरफ्तार किया गया है।

वडोदरा से गिरफ्तार किए किए अरोटे पर इल्जाम है कि उनके तार आईपीएल में सट्टेबाजी से जुड़े हुए हैं। आपको बता दें यह वहीं अरोटे हैं जिनको पिछले साल सीनियर खिलाड़ियों के साथ मतभेदों के चलते अपने पद से जबरन इस्तीफा देना पड़ा था। वह तब कोच थे जब मिताली राज की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम साल 2017 के इंग्लैंड विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन बाद में हरमनप्रीत कौर से खासतौर पर मतभेदों की खबर उजागर होने के बाद उनको पद से हाथ धोना पड़ा था।

मंगलवार को न्यूज एंजेसी एएनआई के हवाले से यह जानकारी मिली है कि अरोटे गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एएनआई के हवाले से डीसीपी क्राइम ब्रांच जेएस जडेजा ने बताया, 'हम एक कैफे में रेड के दौरान अरोटे को अन्य 18 व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया है।'

आपको बता दें साल 2018 में अरोटे ने अपने इस्तीफे से नाराज होकर कहा था- 'जब टीचर की मौजूदगी में विद्यार्थी यह तय करने लगे कि क्या पढ़ना है और कैसे पढ़ना है तो मैं नहीं समझता ये अच्छे लक्षण हैं। इसी तरह से अगर आप केवल खिलाड़ियों के कहने पर कोच को निकाल रहे हो तो आप एक गलत उदाहरण पेश कर रहे हो।'

Story first published: Tuesday, April 2, 2019, 22:00 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+