For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : टॉस के समय श्रेयस अय्यर ने पहले उछाला सिक्का, VIDEO में देखें फिर क्या हुआ

नई दिल्ली। आईपीएल के मौजूदा सीजन (IPL 2019) में दिल्ली की टीम बदले हुए नाम के साथ ही प्रदर्शन में भी कमाल दिखा रही है। दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से पिछले सीजनों में भाग लेती आई इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) सरीखे नाम के साथ न्याय करने वाला खेल दिखाया है। यही कारण है कि यह टीम साल 2012 के बाद अपना पहला प्लेऑफ मैच 8 मई को खेल रही थी। सनराइजर्स हैदराबाद (SunRisers Hyderabad) के खिलाफ हुए इस एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली को दो विकेट से जीत मिली और अब दूसरे क्वालीफायर मैच में उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) से होगा।

हालांकि ये मैच शुरू होने से पहले एक मजेदार किस्सा टॉस के समय देखने को मिला। इस मैच में दो बार टॉस करना पड़ा जिसकी वजह बने दिल्ली कैपिटल्स के युवा कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)। डॉ वाईएस राजशेखरा रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में खेले गए इस मैच में जब दोनों टी्मों के कप्तान टॉस के लिए आए तो संजय मांजरेकर टॉस से संबंधित औपचारिक बातचीत कर रहे थे। लेकिन इससे पहले की मांजरेकर अपनी बात पूरी कर पाते और दोनों कप्तानों से टॉस उछालने के बारे में पूछते, अय्यर ने पहले ही सिक्का हवा में उछाल दिया।

अय्यर की इस जल्दबाजी से ना केवल मांजरेकर बल्कि सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन भी अचंभित थे। मांजरेकर और विलियमसन दोनों से सिक्कों को हवा में लपकने के लिए हाथ भी आगे कर लिया था। इसके बाद मांजरेकर ने मैच रैफरी से यह सुनिश्चित किया कि ये एक अमान्य टॉस था। अय्यर की हरकत पर चुटकी लेते हुए आईपीएल के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है- कप्तान अय्यर यहां विजाग में चीजें शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।

आपको बता दें कि जब दोबारा टॉस हुआ तो अय्यर के हाथ ही बाजी लगी। उन्होंने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बैटिंक के लिए आमंत्रित किया। जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन ही बनाए थे। दिल्ली की टीम ने इस लक्ष्य को एक गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

Story first published: Thursday, May 9, 2019, 13:36 [IST]
Other articles published on May 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+