For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: विराट कोहली के पोस्ट पर विजय माल्या ने RCB को बताया 'तबाह फिसड्डी टीम'

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challenger Bangalore) की टीम आईपीएल 2019 (IPL 2019) के दूसरे हॉफ में बढ़िया करते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लीग चरण से ही उसकी विदाई का अहम कारण बना पहला हॉफ, जिसमें कोहली एंड कंपनी ने लगातार 6 मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था। इसके चलते बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। उसने 14 मैचों में 5 जीत, 8 हार और 1 टाई के साथ 11 अंक अर्जित किए थे।

कोहली ने आईपीएल से ली भाव-भीनी विदाई-

कोहली ने आईपीएल से ली भाव-भीनी विदाई-

हालांकि कप्तान कोहली ने जब टीम के प्रदर्शन के बारे में बात की गई तो उन्होंने यही माना की टीम ने दूसरे हॉफ में शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए वह यह नहीं मान सकते कि टीम ने बहुत खराब खेल दिखाया। लेकिन कोहली ने ओवरऑल प्रदर्शन के लिए आरसीबी के फैंस से माफी मांगते हुए अगले साल शानदार वापसी का वायदा किया था। इसके अलावा उन्होंने हर मैच में मिले फैंस के प्यार के प्रति शुक्रिया जताते हुए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट भी किए थे। ऐसा ही एक पोस्ट उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया।

22 लाख से ज्यादा लाइक्स वाला कोहली का पोस्ट-

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- आप सभी का शुक्रिया जो आपने प्यार और सपोर्ट किया और इसमें पूरे टीम के साथ फैंस, ग्राउंड स्टॉफ और सपोर्ट स्टॉफ भी शामिल हैं। आपसे वायदा करता हूं कि अगले साल हम लोग मजबूती से वापसी करेंगे। कोहली की इस पोस्ट को अब तक 22 लाख से भी ज्यादा इंस्टाग्राम लाइक्स मिल चुके हैं -

विश्व कप के लिए खुली एक और खिलाड़ी की किस्मत, टीम इंडिया का हिस्सा बनेगा ये गेंदबाज

माल्या ने RCB को बताया तबाह टीम-

माल्या ने RCB को बताया तबाह टीम-

लेकिन लगता है आरसीबी के पूर्व ओनर विजय माल्या कोहली के इस जवाब से कतई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने ना केवल कोहली की इस पोस्ट को खारिज किया बल्कि रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु को एक तबाह टीम भी बता डाला। माल्या ने कहा- यह टीम हमेशा से शानदार रही है लेकिन अफसोस की केवल कागजों में। उसके बाद माल्या ने इस टीम को सबसे फिसड्डी आने वाली तबाह टीम भी करार दिया।

Story first published: Tuesday, May 7, 2019, 21:41 [IST]
Other articles published on May 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+