IPL 2019 : मलिंगा का वो नो बॉल जिस पर आग-बबूला हो गए विराट कोहली, देखें VIDEO
नई दिल्ली। इस बार का आईपीएल सीजन हर मैच में कोई ना कोई नया विवाद सामने लेकर आ रहा है। मांकडिंग विवाद ने खूब सुर्खिया बटाैंरी तो वहीं शेन वाॅटसन ने इशांत शर्मा से पंगा लेकर माहाैल गर्म कर दिया। इसी बीच राॅयल चैेलेंजर्स बेंगुलरू व मुंबई इंडियंस के बीच हुए टूर्नामेंट के सातवें मुकाबले भी उस समय नया विवाद पैदा होता दिखा जब अंपायर ने लसिथ मलिंगा की नो बाॅल पर ध्यान नहीं दिया और बेंगुरू कप्तान विराट कोहली आग-बबूला हो गए।
यह माैका तब आया जब मैच के रोमांचक मोड़ पर आ चुका था। आखिरी गेंद में बेंगलुरू को जीत के लिए सात रनों की जरूरत थी। सानने शिवम दुबे थे। मलिंगा ने गेंद फेंकी जिसपर दुबे रन नहीं ले सके, लेकिन रिप्ले में देखा गया कि गेंद नो बाॅल थी। पर अंपायर ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसते साथ ही बेंगलुरू 6 रनों से मैच हार गई। यह उनकी टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार तो मुबंई की पहली जीत रही। मैच के बाद कोहली अंपायर की इस गलती पर निराश दिखे और उन्होंने इस माैके को हार का मुख्य कारण बता दिया।
The no-ball..!! pic.twitter.com/Z9pVWpUbzN
— Vidshots (@Vidshots1) March 28, 2019
मैच के बाद कोहली ने बयान देते हुए हार की वजह अंपायर द्वारा नो बाॅल नहीं देने की ठहराई। कोहली ने कहा कि हम आईपीएल जैसे बड़े स्तर पर मैच खेल रहे हैं, ना कि कोई क्लब मैच खेल रहे थे। अंपायर को अपनी आंखे खोलकर रखनी चाहिए थी। अगर मैच आखिरी मोड़ पर है तो अंपायर को अधिक सावधान होना चाहिए। इसके अलावा कोहली ने कहा कि आखिरी ओवर हमारे लिए खराब साबित हुए। एबी डीविलियर्स के अलावा अन्य बल्लेबाज भी अच्छा कर सकते थे। हमे डेथ ओवरों में होशियार रहने की जरूरत है। उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, उससे सीख लेने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
