For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: इस शर्त पर आईपीएल के सभी मैच खेलने के मूड में हैं विराट कोहली

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले होने वाले टूर्नामेंट आईपीएल को लेकर विराट कोहली ने अपने खिलाड़ियों को सचेत किया है कि वे अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखें और ये उनकी ऊपर होगा कि वे कितने मैचों में खेलना चाहते हैं। इसके साथ ही कोहली ने खिलाड़ियों को स्मार्ट तरीके से खेलने की जिम्मेदारी देते हुए कहा था कि सभी मुख्य खिलाड़ी इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य फीजियो के संपर्क में भी रहेंगे।

दरअसल इसके पीछे कोहली का साफ तर्क था कि विश्व कप चार साल में एक बार आता है जबकि आईपीएल हम हर साल खेलते हैं। ऐसे में कोई खिलाड़ी नहीं चाहेगा कि वह विश्व कप से पहले चोटिल होकर अपना स्थान गंवा दें।

लेकिन जब कोहली से इस बारे में बात की गई कि वे खुद आईपीएल में कितने मैच खेलने जा रहे हैं तो कोहली ने साफ किया, मैंने इस बारे में नहीं सोचा है कि मैं कुछ मैचों से आराम लूंगा या सभी मैच खेलूंगा। अगर मैं 15 या 11 मैच खेलने के लिए फिट हूं और अगर मेरा शरीर कहता है कि मुझे अधिक मैच खेलने चाहिए तो यह जरूरी नहीं कि मैं आराम कर लूं। यही अन्य खिलाड़ियों पर निर्भर करता हैं कि उनका शरीर क्या मांग करता है क्योंकि हर किसी को विश्व कप के लिए जाना है। यह खिलाड़ी की जिम्मेदारी है क्योंकि कोई भी विश्व कप से बाहर नहीं होना चाहता।

आईपीएल में आरसीबी के कप्तान कोहली ने कहा बैंगलोर की टीम तीन बार फाइनल में पहुंचने के बाद भी खिताब नहीं जीत पाई तो उसमें किस्मत नहीं बल्कि खराब फैसलों का ज्यादा बड़ा हाथ था। आप अपनी किस्मत खुद ही बनाते हैं। अगर आप खराब फैसले लेंगे और दूसरी टीम अच्छे फैसले लेगी तो आप हारेंगे।

Story first published: Sunday, March 17, 2019, 11:45 [IST]
Other articles published on Mar 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+