For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब कोहली को मिली RCB की ऑफिशियल जर्सी तो कुछ ऐसा था डीविलियर्स, चहल का रिएक्शन

नई दिल्ली। आईपीएल मंच सज चुका है। अब बस इंतजार है मैदानों पर टीमों को आपसी भिड़ते हुए देखने का। हर टीम खिताब पर कब्जा पाने के लिए अंतिम पलों तक जोर लगाएगी। वहीं राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू भी नई उम्मीद के साथ उतरेगी जो अभी तक एक भी बार खिताब पर कब्जा नहीं कर सकी है। कप्तान विराट कोहली को आरसीबी ने मैच के पहले एक खास अंदाज में जर्सी भेंट की जिसका वीडियो कोहली ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2019 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां हैं सभी मैच

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स कोहली के लिए जर्सी भेंट करने के लिए निकलता है। खास तरीके से ड्रेस को पैक किया गया है। जिसके बाद वह एक होटल में एंट्री करता है जहां कोहली के साथ एबी डीविलियर्स, युजवेंद्र चहल भी बैठे हुए हैं। शख्स को सीधा कमरे में एंट्री करते देख ये तीनों खिलाडी़ हैरान रह जाते हैं। कोहली जैसे ही बाॅक्स से जर्सी निकालते हैं तो पास में खड़े चहल और डीविलियर्स हैरानी भरे रिएक्शन देते हैं। कोहल की जर्सी का नंबर 18 है।

बता दें कि बेंगलुरू को अपना पहला मैच 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। टीम के पास जीतने का दम है लेकिन धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई टीम काफी अनुभवी है जो 3 बार खिताब पर कब्जा कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरू चाहेगा कि जीत के साथ लीग की शुरूआत की जाए। पिछले सीजन में बेंगलुरू छठे स्थान पर काबिज रही थी।

Story first published: Tuesday, March 19, 2019, 17:39 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+