For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : 'सरदार जी' के लुक में नजर आए विराट कोहली, तस्वीर वायरल

नई दिल्ली। इस समय आईपीएल के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी में व्यस्त भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल में नेशनल सेलेक्टर्स के साथ मिलकर विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की है। इसके बाद बेंगलुरू ने अपना एक मैच मुंबई के खिलाफ खेला था जिसमे उसको हार का सामना मिला था।

निश्चित तौर पर अब इस टीम के फ्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी कम हैं और विराट कोहली का फोकस भी धीरे-धीरे विश्व कप की ओर शिफ्ट हो रहा है। इसी बीच कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो सरदार जी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। गुलाबी रंग की पगड़ी और सिखों की परंपरागत वेश भूषा कुर्ता-पजामा पहने कोहली हाथ जोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सभी को 'सत श्री अकाल' भी कहा है।

View this post on Instagram

Sat Shri Akal saarreyaan nu! 🙏🏼

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

उन्होंने ये फोटों अपने इंस्टाग्राम और ट्वीटर दोनों अकाउंट पर शेयर की है। अभी तक यह अंदाजा नहीं लग सका है कि कोहली के इस सिख अवतार का राज क्या है। वैसे अभी कुछ दिन पहले ही सिक्खों ने अपना नववर्ष बैशाखी मनाया था। हो सकता है कोहली की यह तस्वीर उसी अवसर की ओर एक इशारा कर रही हो, लेकिन फिलहाल यह कयास भर है।

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने मुंबई स्थित घर पर भी एक पार्टी मंगलवार को दी थी। यह पार्टी आरसीबी के सदस्यों के लिए दी गई थी। इस पार्टी की कुछ फोटों टीम के सदस्यों हिम्मत सिंह और देव पाडिक्कल ने शेयर भी की थी।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 21:18 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+