
कोलकाता के खिलाफ कोहली को आता है मजा-
इस शतक से पहले कोहली ने इसी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी। यह पारी बेंगलुरु में खेली गई थी। इससे पहले उन्होंने बेंगलुरु के मैदान पर ही पिछले सीजन यानी 2018 में 44 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए थे। यहीं नहीं कोहली की पिछली शतकीय पारी के बाद से बने उच्चतम स्कोर में तीन कोलकाता के खिलाफ आए हैं। इसमें दो स्कोर इसी सीजन में तो एक स्कोर पिछले सीजन में बना था।

टीम कैसा भी करे, कोहली का बल्ला नहीं करता निराश-
इन पारियों के अलावा कोहली ने मुंबई के खिलाफ 62 गेंदों में 92 रनों की पारी भी साल 2018 में खेली थी। उस सीजन में उन्होंने अपनी एक अन्य टॉप पारी 40 गेंदों पर 70 रन दिल्ली के खिलाफ खेली थी। आपको बता दें कि इस सीजन में भले ही आरसीबी संघर्ष कर रही हो लेकिन कोहली ने अपने बल्ले से निराश नहीं किया है।
World Cup 2019: इमरान खान ने पाकिस्तानी टीम को जीत के लिए दिया ये मंत्र

कुलदीप की हुई बुरी तरह 'धुनाई'-
कोहली की आतिशी पारी के साथ ही यह मैच कुलदीप यादव की रन लुटाने वाली गेंदबाजी के लिए भी जाना जाएगा। यादव ने इस मैच में अपने कोटे के 4 ओवरों में 59 देकर एक विकेट लिया। वैसे कोहली ये बात हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ कर चुके हैं कि यादव और चहल अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस जोड़ियों में देते हैं। आपको बता दें आईपीएल में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड रेयान मैकलॉरेन के नाम है। उन्होंने वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ 60 रन देकर 2 विकेट लिए थे। इसका मतलब साफ है कि कुलदीप केवल एक रन से इस अनचाहे रिकॉर्ड से बच गए।


Click it and Unblock the Notifications
