IPL 2019: विराट कोहली के मतदान करने पर चला अटकलों का दौर, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। भारत में लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान का दौर शुरू होने से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों से मतदान करने की खास अपील की थी। टीम इंडिया की ये त्रिमूर्ति हैं- विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा। लेकिन एक बड़ी खबर यह आ रही है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस बार के आम चुनाव में अपना वोट नहीं दे पाएंगे।
कोहली वैसे तो मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं लेकिन मशहूर बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा से शादी के बाद उन्होंने मुंबई में अपना निवास स्थान बना लिया है। अनुष्का मुंबई से ही वोटिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाली हैं और रिपोर्ट के मुताबिक कोहली भी मुंबई से ही वोट डालना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत अप्लाई किया था लेकिन तब तक आवेदन करने की समयसीमा निकल चुकी थी।
यह भी पढ़िए- IPL 2019, DC vs RCB, Preview: जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए उतरेगी 'विराट' सेना
वोटर आईडी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च थी लेकिन विराट तब तक ऐसा नहीं कर सके। ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत अपील के बाद कोहली ने कई बार चुनाव आयोग से संपर्क करने की कोशिश की ताकि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराया जा सके। आयोग ने कोहली को बताया कि आप डेडलाइन पहले ही मिस कर चुके हैं।
नोट- इस खबर पर एक महत्वपूर्ण अपडेट आ चुका है। कोहली ने तमाम अटकलों को विराम देते हुए अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाया है। जानिए कब और कहां से करने जा रहे हैं विराट कोहली मतदान-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
