IPL 2019 : जब ब्रावो ने किया सलमान खान का फेमस स्टेप, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। जैसा की सबको उम्मीद थी आईपीएल के 12वें संस्करण में भी चेन्नई की टीम ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपने दोनों मुकाबले अभी तक जीत लिए हैं। चेन्नई और कोलकाता की टीमें इस समय अंक तालिका में टॉप पर चल रही हैं। सीएसके का पहला मुकाबला विराट की टीम आरसीबी से हुआ था जिसको उसने लगभग एकतरफा अंदाज में जीतते हुए बेंगलौर को 7 विकेट से मात दी थी।
जबकि दूसरा मुकाबला दिल्ली के खिलाफ जीता था। यह मैच दिल्ली के घर फिरोजशाल कोटला में हुआ था। यहां चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से मात दी थी। चेन्नई की इस जीत में टीम के अहम सदस्य ड्वेन ब्रावो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ब्रावो ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को आउट किया था।
When Champion becomes thara local! 😍🦁💛 #WhistlePodu #Yellove @DJBravo47 pic.twitter.com/ZhMfDgufgC
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2019
लंबे समय तक इस फ्रेंचाइजी का अटूट हिस्सा रहे ब्रावो कभी भी अपने अन्य हुनर के साथ लोगों का मनोरंजन करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। अपने चैंपियन-चैंपियन डांस से चेन्नई के लाखों फैंस का दिल जीतने वाले ब्रावो ने एक बार फिर से अपने कदम थिरकाए हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की तर्ज पर तौलिया डांस स्टेप करके दिखाए हैं। चेन्नई की टीम ने यह शानदार वीडियो अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर भी डाला है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
