IPL 2019 : जाधव को तौलिया देने पर धोनी ने रैना को कही ऐसी बात, वायरल हुआ VIDEO
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल के 12वें सीजन में धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपनी दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। चेन्नई ने फिरोजशाह कोटला में दिल्ली को हराने के बाद जीत का जमकर जश्न भी मनाया। लेकिन यह जश्न केवल जीत का नहीं था बल्कि इसमें केदार जाधव के जन्मदिन का मजा भी मिला हुआ था।
यह केदार का 34वां जन्मदिन था। महाराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए निचले मध्यक्रम पर उपयोगी बैटिंग करते हुए अच्छा योगदान दिया था। ऐसे में जीत और जन्मदिन दोनों का मिला-जुला जश्न शानदार बन गया। जाधव का जन्मदिन मंगलवार के दिन 26 मार्च को सेलिब्रेट किया गया। उनके लिए केक कटिंग पार्टी का इंतजाम किया गया। इस दौरान जाधव के मुंह पर केक लगाते हुए साथियों को भी देखा गया और उनके साथ फोटो भी ली गई।
इसी बीच चेन्नई के कप्तान यानी कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी भी फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिए। इस दौरान धोनी ने अपने पुरानी साथी और चेन्नई के सबसे पुराने खिलाड़ियों में शामिल सुरेश रैना को 'हरामी लौंडा' भी कहा। यह सभी मजाक-मस्ती के दौर में चला और इस दौरान सभी खिलाड़ी खूब मस्ती के मूड में दिखाई दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
