IPL 2019: खेलने के साथ CBSE की परीक्षा भी दे रहे हैं IPL के सबसे युवा खिलाड़ी
नई दिल्ली। आईपीएल युवाओं के लिए बेहतरीन क्रिकेट मंच है जहां वे विश्व के आला खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर खेल की बारीकियों का ऐसा पाठ पढ़ते हैं जो उनको कहीं और आसानी से सीखने को नहीं मिलेगा। यही कारण है भारतीय क्रिकेट की तमाम घरेलू प्रतिभा आईपीएल में सेलेक्शन होने को करियर के लिए मील का पत्थर मानती हैं। कई तो ऐसे युवा हैं जिनका अभी स्कूलिंग दौर भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है।
ऐसे ही एक युवा खेल प्रतिभा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के लेग स्पिनर प्रयास रे बर्मन। बर्मन आईपीएल के साथ-साथ अपने 12वीं क्लास के सीबीएसई के एक्जाम भी दे रहे हैं। हैदराबाद टीम के खिलाफ मैच में बर्मन ने अपने चार ओवर के कोटे से 56 रन खर्च किए थे। यह भले ही उनके लिए ड्रीम स्टार्ट ना हो लेकिन सच ये है जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर के तूफान में पूरी आरसीबी बॉलिंग यूनिट की धज्जियां उड़ी थी। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शतक जड़ा था।
कुछ ही दिन पहले बेर्मन ने कोलकाता के कल्याणी पब्लिक स्कूल में अपनी इकॉनोमिक्स की परीक्षा दी है। वे कामर्स के छात्र हैं और आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनकी उम्र मात्र 16 साल और 157 दिन हैं। इससे पहले सबसे कम उम्र के आईपीएल खिलाड़ी अफगानिस्तान के मुजीब-उर-रहमान थे जिनकी उम्र 17 साल और 11 दिन थी। वे किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की ओर से 2018 के सत्र में खेले थे।
पढ़ाई और खेल एक साथ चलाना मुश्किल है लेकिन प्रयास के पिता डॉ कौशिक रे बर्मन कहते हैं कि उनका बेटा किसी तरह से इसको मैनेज कर रहा है और उसको टीम की पूरी सपोर्ट भी है। आपको बता दें, बेंगलोर की टीम का अगला मैच जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। यह मैच 2 अप्रैल को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अब तक खेल गए अपने तीनों मैच हारी हैं। ऐसे में पहली जीत के लिए अभी प्रयास रे बर्मन को टीम को इंतजार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
