For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: जहीर खान ने हार्दिक पांड्या को दी शेन बॉन्ड से सीखने की सलाह

नई दिल्ली। जहीर खान भारत के एक ऐसे तेज गेंदबाज थे जिन्होंने करियर के बाद के वर्षों में ना केवल अपनी स्विंग पर महारत हासिल कर ली थी बल्कि फिटनेस जैसे अहम पहलुओं पर भी काफी काम किया था। क्रिकेट से संन्यास के बाद भी फिटनेस फ्रीक लाइफस्टाइल जी रहे जहीर के अब भी इंजरी मैनेजमेंट के कुछ महत्वपूर्ण गुर हैं। जहीर आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस टीम से बतौर डायरेक्टर जुड़े हुए हैं। इस टीम में हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर भी हैं जो हाल में फिटनेस की समस्या से काफी बार दो-चार हुए हैं।

चोट के चलते महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर हो जाने वाले हार्दिक कमर की तकलीफ के चलते जहीर की मुख्य चिंताओं में से एक हैं। जहीर ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'जब मैंने हार्दिक को एशिया कप में देखा (चोटिल होते हुए) तो मैं काफी चितिंत था। लेकिन जब मैंने उनसे बात की तो पाया कि यह समस्या (पीठ की तकलीफ) उनको पहली बार नहीं हुई है।'

जहीर ने कहा कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर काम होना चाहिए क्योंकि हार्दिक पिछले तीन-चार साल पहले भी इसी पीठ की समस्या को भुगत चुके हैं। जहीर ने साफ किया कि पांड्या एक ऐसे खिलाड़ी होंगे जिनके कार्यभार पर खास ध्यान होगा। इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने पांड्या को पूर्व कीवी तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड से सीख लेने की भी सलाह दी है। बांड मुंबई इंडियंस की टीम से बतौर गेंदबाज कोच जुड़े हुए हैं जिन्होंने कुछ ऐसी ही चोट के चलते अपना शानदार करियर गंवा दिया था।

जहीर ने कहा, 'पांड्या को बॉन्ड से बात करनी चाहिए। वे हार्दिक को सलाह देने वाले बिल्कुल सही व्यक्ति होंगे।' हालांकि जहीर ने माना है कि पांड्या इस बात की अहमियत को समझते हैं और चोट से पूरी तरह निजात पाने की चीजों पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा जहीर ने युवराज को मैच विजेता खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उनका आना टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और युवी इस सीजन में अपनी छाप छोड़ेंगे।

Story first published: Wednesday, March 20, 2019, 12:28 [IST]
Other articles published on Mar 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+