For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019 : मुंबई की जीत के बाद बुमराह के लिए जहीर खान ने कही बड़ी बात, देखें VIDEO

नई दिल्ली। इसमें कोई दो राय नहीं 28 मार्च को आईपीएल के मुकाबलों का एक बेहतरीन मैच खेला गया। अंतिम गेंद तक सांसे थामने वाले इस मुकाबले का अंत भी काफी दिलचस्प तरीके से हुआ। जब सभी को लगा कि मुंबई को एक बेहतरीन जीत मिल गई है तभी टीवी रिप्ले ने दिखाया मैच की अंतिम गेंद मलिंगा ने नो-बॉल की थी। लेकिन तब तक मैच समाप्त हो चुका था और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अंपायर को कोसने के सिवा कुछ नहीं कर सकते थे। इसके बावजूद भी मुंबई की टीम के शानदार प्रयास से इंकार नहीं किया जा सकता जिसने एबी डिविलियर्स जैसे धाकड़ बल्लेबाज के अंत तक रहते हुए बेंगलौर को जीत से वंचित रखा।

इस मैच में अंतिम क्षणों में बुमराह और मलिंगा की जोड़ी ने दुनिया ने बता दिया कि इस समय मुंबई की टीम के पास आईपीएल का बेस्ट डेथ बॉलिंग अटैक है। इस जीत ने एक बार फिर से मुंबई की टीम को एकजुट कर दिया है और वे टूर्नामेंट में आगे और खतरनाक खेल का प्रदर्शन करते हैं तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा।

इस बात की बानगी मैच के बाद मुंबई की टीम की मीटिंग से मिलती है। टीम के मेंटर जहीर खान ने टीम की एकजुट प्रयास की सराहना करते हुए कहा- 'पॉली को बीच में जाकर हार्दिक की मदद करते देखना सुखद था। बुमराह एक फिर स्पेशल रहे। हम हमेशा उनसे बहुत ज्यादा की उम्मीद करते हैं और ऐसा हम करते रहेंगे।'

जहीर ने सूर्य कुमार यादव के प्रयास की भी सराहना की और साथ ही रोहित और डिकॉक के बीच हुई बढ़िया शुरुआत का भी जिक्र किया। जहीर ने अंत में कहा, 'मैच में हमारे लिए काफी सारी सकारात्मक बातें रही लेकिन सबसे बड़ी बात है एक समूह के रूप में हम एक हो रहे हैं। आप इसको बरकरार रखें और खुला वार्तालाप करें। आइए इस बार काम जारी रखें। इस सीजन में हमारे लिए कभी अच्छे दिन आएंगे तो कभी खराब दिन भी आएंगे। हमको अपना काम करते जाना है और इस सीजन में कुछ खास करना है।'

Story first published: Friday, March 29, 2019, 16:19 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+