
'मैडम' जीवा सीखा रही हैं पंत को हिंदी-
मैच के बाद जीवा की चर्चाएं केवल यहीं तक खत्म नहीं हुई बल्कि वे दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज ऋषभ पंत को हिंदी का पाठ सिखाती हुईं भी नजर आईं। चार साल की जीवा का ऋषभ पंत को हिंदी का पाठ पढ़ाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो जीवा सिंह धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
|
ए, ऐ कहां गया...आपने खा लिया!
वीडियो में जीवा हिंदी की वर्णमाला के साथ पंत को हिंदी सीखा रही हैं। जीवा शुरू में अ, आ..बोल रही हैं और बाद में पंत को उसको दोहराते हुए उच्चारण करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों ही खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और बाद में पंत हिंदी सीखाने के लिए जीवा का धन्यवाद करते हुए कहते हैं- थैंक्यू मैडम। उसके बाद जीवा इ, ई के बाद सीधे ओ, औ पर पहुंचने को लेकर पंत से ये कहती भी दिखीं, 'ए, ऐ, कहां गया।' जिस पर पंत ने भी जीवा से पूछा ए, ऐ कहां गया। इस पर जीवा ने जवाब देते हुए कहा, 'आपने खा लिया।'
IPL 2019: लसिथ मलिंगा के अंतिम ओवर में मुंबई इंडियंस के चैंपियन बनने की पूरी कहानी

दूसरे क्वालीफायर में भी छाई रही जीवा-
आपको बता दें कि यह वीडियो दूसरे क्वालीफायर के एक दिन बाद का है। इस मैच में जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के फाइनल मैच में 8वीं बार पहुंची थी। हालांकि धोनी एंड कंपनी को इस मैच में हार मिली और मुंबई इंडियंस ने केवल 1 रन से रोमांचक मुकाबला जीतकर चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications
