For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

KXIP vs DC: जीत के बाद राहुल को याद आया पिछला सुपर ओवर मैच, कहा- तब से सो नहीं सका

नई दिल्लीः किंग्स इलेवन की टीम ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केएल राहुल भले ही फ्लॉप रहे लेकिन पंजाब ने बेहतर संकेत देते हुए 5 दिल्ली कैपिटल्स पर आरामदायक 5 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने लगातार मैचों में मुंबई और दिल्ली को हराया है जो टूर्नामेंट की बेस्ट टीम रही हैं, ऐसे में क्या ये मान लेना चाहिए कि किंग्स इलेवन अब लय में आ चुके हैं?

इसका जवाब हां में हो सकता है क्योंकि ये टीम अब लगातार तीन मैच जीत चुकी है और इसको इस जीत के सिलसिले को कायम रखने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

आइए देखते हैं जीत की हैट्रिक लगाने के बाद केएल राहुल ने क्या कहा-

राहुल जीत के बाद संतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा- "विशेष रूप से जब आप 6 बल्लेबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ खेलते हैं। शीर्ष चार में से एक को काम करना था। एक बात जो हमें देखने की जरूरत है। आखिरी गेम के कुछ आत्मविश्वास के बाद शमी आ रहे थे। अर्शदीप ने पावरप्ले में दो ओवर फेंके और एक ओवर में डेथ में भी बॉलिंग की। और उसने 6 यॉर्कर्स को डाले।"

लगातार असफलताओं के बाद आखिरकार ग्लेन मैक्सवेल को इस मैच में कुछ राहत मिली और उन्होंने 24 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। इस पर राहुल ने कहा-

" ग्लेन नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह एक महान टीम मैन है और हमें पता है कि वह टेबल पर क्या संतुलन लाता है।"

राहुल ने बताया कि पिछले मैच में दो सुवर ओवर के बाद मिली जीत का प्रभाव उनके ऊपर अभी भी बाकी था जो शायद अब खत्म हो जाना चाहिए-

" मैं आखिरी गेम के बाद सो नहीं सका। हम इसे पहले ही खत्म कर सकते थे और इसे सुपर ओवर में जाने नहीं दिया जाता। वह खेल हमें विनम्र बने रहने की याद दिलाता है। हम गति को आगे ले जाना चाहते हैं और एक समय में एक खेल लेना चाहते हैं।"

अब किंग्स इलेवन का अगला मुकाबला 24 अक्टूबर को सनराइजर्स से होगा और यह टीम लगातार चौथी जीत के लिए दावेदार के तौर पर उभर चुकी है।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 7:47 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+