For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: दिल्ली के हुए अजिंक्य रहाणे, राजस्थान पहुंचे मयंक, जानें आखिर दिन किसने किसे किया ट्रेड

IPL 2020: Ajinkya Rahane trades to Delhi Capitals from Rajasthan Royals | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले आपस में ट्रेड करने का आज (14 नवंबर) आखिरी दिन रहा। इस दौरान फ्रेंचाइजी टीमों में काफी चहल-पहल देखने को मिली। ट्रेडिंग विंडो के क्लोज होने से पहले सभी टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को स्वैप करने के लिए एक-दूसरे को मनाने में जुटे नजर आये। इस दौरान कई खिलाड़ियों को आपसी सहमति के तहत सफलतापूर्वक ट्रेड कर लिया गया तो कई खिलाड़ियों को आईपीएल टीमों ने रिलीज लिस्ट में डाल दिया है।

और पढ़ें: 6 भारतीय खिलाड़ी जो मैदान पर थे अंधविश्वास का शिकार, करते थे यह टोटका

खैर रिलीज लिस्ट में शामिल किये गए खिलाड़ियों की आधिकारिक जानकारी शुक्रवार को मिलेगी लेकिन आज ट्रेड किये गए खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

100 मैच खेलने के बाद राजस्थान से दिल्ली पहुंचे अजिंक्य रहाणे

100 मैच खेलने के बाद राजस्थान से दिल्ली पहुंचे अजिंक्य रहाणे

आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम से 100 मैच खेलने का करिश्मा करने वाले कुछ सीमित खिलाड़ियों में एक नाम अजिंक्य रहाणे का भी है जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए मैचों का शतक पूरा किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया है।

अजिंक्य रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2011 से 2015 और फिर 2018 से 2019 तक टीम की कमान संभाली, हालांकि पिछले सीजन में उन्होंने कप्तान के रूप में शुरुआत तो की लेकिन बीच में ही स्टीव स्मिथ को कमान सौंप दी। कप्तानी का दबाव हटने के बाद रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ही 105 रनों की पारी खेली थी। सीजन के 14 मैचों में उन्होंने 393 रन बनाए थे।

मुंबई से दिल्ली होते हुए राजस्थान पहुंचे मयंक मार्कण्डेय

मुंबई से दिल्ली होते हुए राजस्थान पहुंचे मयंक मार्कण्डेय

वहीं युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कण्डेय जिन्हे मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली को ट्रेड किया था उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रहाणे के ट्रेड के बदल राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया। इसके चलते मयंक मार्कण्डेय जो कि मुंबई से चले थे दिल्ली होते हुए राजस्थान की टीम में जा पहुंचे हैं। मार्कडेंय ने बीते दो सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 17 मैचो में 8.54 के औसत से 16 विकेट लिए हैं। आईपीएल के 12वें सत्र के बाद दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियन्स से मार्कंडेय मिले थे। इस लेग स्पिनर ने मुंबई इंडियंस की ओर से उपयोगी प्रदर्शन किया और इसके बाद भारत के लिए भी टी20 खेले।

राहुल तेवतिया फिर वापस पहुंचे राजस्थान

राहुल तेवतिया फिर वापस पहुंचे राजस्थान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अजिंक्य रहाणे के बदले मयंक मार्कण्डेय और राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स की टीम को सौंपा है। राहुल तेवतिया ने साल 2014 में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। राजस्थान रॉयल्स ने तब उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था। वह 2015 में भी टीम का हिस्सा रहे और फिर 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़े। तेवतिया 2018 और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे।

दिल्ली से पंजाब पहुंचे जगदीश सुचित

दिल्ली से पंजाब पहुंचे जगदीश सुचित

बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज जगदीश सुचित ने 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। अपने डेब्यू सीजन में 13 मैच खेलने वाले जगदीश सुचित पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े। सुचित को हर्षल पटेल की जगह पर टीम में शामिल किया था, जो चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि सुचित ने इस सीजन में सिर्फ एक ही मैच खेला जिसमें उन्होंने 2 विकेट झटके और 6 रन बनाये। कर्नाटक के इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2020 के सीजन के लिए पंजाब के साथ ट्रेड किया है।

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 19:14 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+