For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के साथ UAE में दिखे अर्जुन तेंदुलकर, फैंस ने उठाया नेपोटिज्म का मामला

IPL 2020: Sachin Tendulkar's Son Arjun fun with MI Players, Fans trolled him | Oneindia Sports

नई दिल्ली: अर्जुन तेंदुलकर पहले ही भारत की अंडर -19 टीम में कॉल-अप अर्जित कर चुके हैं और पेशेवर टीमों के साथ नेट गेंदबाज के रूप में यात्रा कर रहे हैं। उन्हें अतीत में इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के साथ देखा गया था।

लेकिन प्रशंसकों के लिए, वह महान सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। और मौजूदा समय में ये अकेली बात ही 20-वर्षीय अर्जुन के लिए चीजों को थोड़ा अप्रिय बनाती है। क्योंकि ये वो समय है जब भारत में नेपोटिज्म जैसे मामलों ने तूल पकड़ा हुआ है और इसको काफी नकारात्मक नजरिए से देखा जा रहा है।

इस मामले पर आई फैंस के कमेंट को आप यहां पर देख सकते हैं-

खबरों के मुताबिक, अर्जुन डिफेंडिंग आईपीएल चैंपियन के साथ नेट बॉलर के रूप में हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली एमआई को 19 सितंबर को अबू धाबी में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल सीजन के ओपनर मैच में हिस्सा लेना है।

और अर्जुन नेट्स में MI के बल्लेबाज को गेंदबाजी करने में व्यस्त होंगे। उन्हें आईपीएल नीलामी में शामिल होना बाकी है। लेकिन वह टी 20 मुंबई लीग में एक स्टार आकर्षण थे।

क्या मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकते हैं अर्जुन?

इस सवाल का जवाब है- हां। अगर कोई भी खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है तो एमआई उसे साइन कर सकता है। वह नीलामी का हिस्सा नहीं थे, लेकिन एसओपी और नियमों को देखते हुए, बीसीसीआई फ्रेंचाइजी को उन खिलाड़ियों के सेट से रिप्लेसमेंट चुनने की अनुमति दे सकता है जो पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

अर्जुन तेंदुलरकर के पिता सचिन ने भी मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है और वे मुंबई से ही ताल्लुक रखते हैं।

Story first published: Tuesday, September 15, 2020, 21:13 [IST]
Other articles published on Sep 15, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+