
अर्जुन ने दिखाई फिटनेस-
वह टीम के साथ बतौर नेट गेंदबाज गए हैं और फिलहाल सोशल मीडिया पर की गई अपनी पोस्ट के चलते चर्चाओं में हैं। दरअसल इस पोस्ट में अर्जुन को अपनी बॉडी दिखाते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो मॉर्डन समय के उस चलन को इंगित करती है जहां फिटनेस जीवन का दूसरा नाम बन गई है। खासकर खिलाड़ियों के लिए फिटनेस ही जीवन है। भारतीय टीम में विराट कोहली ने यह कल्चर अपने चरम पर ला दिया है और कई इंडियन क्रिकेटरों को अपने एब्स दिखाते हुए देखा गया है।

सिक्स पैक एब्स के साथ शर्टलैस फोटो-
इस बार पेट की मछलियों को दिखाने की बारी अर्जुन की थी जिन्होंने शर्टलेस फोटो इंस्टाग्राम पर डाली और अपनी फिटनेस का मुजायरा पेश किया। फोटो में एक अच्छे युवा खिलाड़ी की तरह अर्जुन फिट हैं, हालांकि अभी उनके पास बहुत ज्यादा मस्लस नही हैं लेकिन एथलीट वाला बढ़िया शरीर है। गौरतलब है सचिन पूरे जीवन भर बगैर किसी सिक्स पैक एब्स के खेले थे। हालांकि वह फिट थे लेकिन एक सुपर फिट खिलाड़ी की श्रेणी में नहीं थे।
IPL 2020: रोहित शर्मा ने किया अपने बैटिंग ऑर्डर का खुलासा, साथ ही खुले रखे हैं सभी विकल्प

क्या आईपीएल 2020 में खेल सकेंगे अर्जुन?
अभी अर्जुन को बहुत लंबा सफर तय करना बाकी है। पिछले ही हफ्ते उनकी एक फोटो ने हंगामा बरपाया था जो मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ पूल में ली गई थी।
वैसे अर्जुन को आईपीएल के इस सीजन में मौका मिलने की संभावना ना के बराबर है लेकिन नियम कहते हैं कि अगर मुंबई इंडियंस को किसी खिलाड़ी की जरूरत पड़ती है तो यूएई में मौजूद किसी क्रिकेटर को टीम में मौका दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
