IPL Auction 2020: आखिरी समय में बदल सकता है नीलामी का स्थान, जानें क्या है कारण
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के चलते देश भर में चल रहे प्रदर्शन की आंच पश्चिम बंगाल में तेजी से फैल रही है जिसके चलते कोलकाता में पहली बार होने वाली नीलामी पर खतरे के बादल छाये हुये हैं। 2020 में होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण को लेकर कोलकाता में 72 घंटो से भी कम समय में होने वाली नीलामी के लिये फ्रेंचाइजियों ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखी है। राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई के अधिकारियों ने कहा कि हर कोई स्थिति के बारे में जानना चाहता है इसलिये हमारी नजर बनी हुई है।
अधिकारी ने कहा, 'यहां पर ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हां, वहां क्या हो रहा है इस पर नजर रखी जा रही है। आईपीएल के अगले सीजन के लिये नीलामी गुरुवार को होनी है। इसको देखते हुए हमें वहा पर लगातार नजर बना कर रखनी होगी।'
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: 198 गेंद, जीरो विकेट, चेन्नई में स्पिनर्स ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, देखें आंकड़े
वहीं कोलकाता की स्थिति को लेकर एक अन्य फ्रेंचाइजी अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर फ्रेचाइजी मालिक मंगलवार को कोलकाता पहुंच रहे हैं। और नीलामी के बाद उसी दिन शाम को वापसी कर रहे हैं। ऐसे में वहां की स्थिति और हालात पर नजर रखने की जरूरत है।
अधिकारी ने कहा, ' फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से सुरक्षा के इंतजाम में तब्दीली को लेकर कोई बात नहीं की गई है। हम अभी देखो और इंतजार करो की नीति पर काम कर रहे हैं। अधिकतर टीम मालिक 18 दिसंबर को कोलकाता पहुंच रहे हैं और 19 दिसंबर को वापसी कर रहे हैं, जबकि बाकी के सदस्य एक दिन बाद लौट रहे हैं और कल शहर में पहुंचेंगे। ऐसे में हालात पर नजर रखी जा रही है।'
और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: जब धोनी के ग्राउंड पर लगे 'पंत-पंत' के नारे, जानें क्या बोले ऋषभ
गौरतलब है कि सोमवार को सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व में शहर में आज रैली निकाली गई थी। विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के कई हिस्सों-माल्दा, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, नार्थ 24 और साउथ 24 के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 दिसंबर को अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है ताकि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर रणनीति बनाई जाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
