IPL 2020 के शेड्यूल में BCCI की गलती या फिर राजस्थान रॉयल्स 2 वेन्यू पर खेलेगी 1 मैच
नई दिल्ली। क्रिकेट के महासमर इंडियन प्रीमीयर लीग 2020 के आगामी सीजन का पूरा कार्यक्रम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी कर दिया गया है। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च को शुरु होकर 24 मई तक खेला जायेगा। बीसीसीआई की ओर से जारी किये गये इस शेड्यूल में सब कुछ तो ठीक है लेकिन एक ऐसी चीज भी है जो कि फैन्स और दर्शकों को कन्फ्यूज कर सकती है। बीसीसीआई की ओर से जारी किये गये इस शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिये एक ही मैच के 2 वेन्यू लिखे गये हैं। इसमें से एक है जयपुर और दूसरा गुवाहाटी।
और पढ़ें: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान, मैदान पर फिर उतरेंगे सचिन-सहवाग-जहीर और युवराज
बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल में 5 अप्रैल को राजस्थान और दिल्ली के बीच होने वाले मुकाबले का वेन्यू जयपुर/गुवाहाटी लिखा है जबकि 9 अप्रैल को राजस्थान बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के सामने भी ऐसा ही लिखा है। ऐसे में स्टेडियम पर जाकर मैच देखने वाले दर्शकों के लिये यह बड़ा सवाल है कि आखिरकार मैच होना कहां है।
और पढ़ें: सचिन-कोहली नहीं बल्कि इन 3 खिलाड़ियों की वजह से बदला क्रिकेट: इंजमाम उल हक

इस कारण बीसीसीआई ने लिखे हैं 2 वेन्यू
दरअसल आईपीएल के इस सीजन के लिये राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपना होम वेन्यू बदलने का अनुरोध किया था जिसके तहत वह जयपुर की बजाय गुवाहाटी को अपना दूसरा होम वेन्यू बनाना चाहते हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस फैसले के खिलाफ 3 याचिकाकर्ताओं ने जयपुर कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी है। पीआईएल के अनुसार जयपुर से बाहर मैच कराने को राज्य का अपमान बताया गया है।
याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि जयपुर के बाहर मैचों को शिफ्ट करना 'राज्य के लिए अपमानजनक' होगा। इससे पहले भी राजस्थान ने अपने मैच जयपुर में खेले थे।

जानें कब होगा इस मुद्दे पर फैसला
याचिकाकर्ताओं की जनहित याचिका के चलते गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल मैच के आयोजन पर अनिश्चितता बनी हुई है। इस मामले में कोर्ट अपना फैसला 20 फरवरी को सुना सकती है। इस फैसले के बाद ही इस बात का पता चल पायेगा की आईपीएल के यह मैच गुवाहाटी में शिफ्ट होंगे या नहीं।
इस बीच, बीसीसीआई ने रॉयल्स का समर्थन किया है और कहा है कि उन्होंने किसी भी नियम को नहीं तोड़ा है और टीम ने दूसरे घरेलू स्थल का अनुरोध किया था।

कुछ ऐसा है आईपीएल 2020 का शेड्यूल
आईपीएल 2020 के 13वें सीजन का आगाज 4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और सबसे ज्यादा बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मार्च को होने वाले महामुकाबले से होगा। इस दौरान सिर्फ रविवार को ही डबल हेडर मैच देखने को मिलेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल 24 मई को खेला जायेगा जबकि लीग स्टेज का आखिरी मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
