For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सीएसी से कटा गौतम गंभीर का पत्ता, IPL 2020 को लेकर हो सकता है यह बड़ा फैसला

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से आयोजित कराई जाने वाली टी20 फ्रेंचाइजी लीग आईपीएल को लेकर सोमवार को काउंसिल की बैठक होनी है, जिसमें इस सीजन में मैचों के शुरु होने को लेकर टाइमिंग और शेड्यूल को लेकर चर्चा की जायेगी। आईपीएल काउंसिल की इस बैठक में यह तय किया जायेगा कि 2020 में होने वाले सीजन में मैचों का समय 8 बजे की बजाय शाम के 7:30 बजे से किया जाये या नहीं।

और पढ़ें: मैच के 2 दशक बाद ग्लैन मैक्ग्रा ने माना सचिन तेंदुलकर नहीं थे आउट, स्लेजिंग का लगाया आरोप

इस बैठक में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली अपने साथी सचिव जय शाह बोर्ड की 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को लेकर भी चर्चा करेंगे ताकि राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता पद के लिये किये गये आवेदनों पर जल्द से जल्द इंटरव्यू कराकर भर्ती की जा सके।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया लोकेश राहुल नहीं यह थे मैच के असली हीरो, जमकर की तारीफ

सीएसी में शामिल नहीं हो सकते गौतम गंभीर

सीएसी में शामिल नहीं हो सकते गौतम गंभीर

हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि बीसीसीआई गौतम गंभीर और सुलक्षणा नाइक को 3 सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति का सदस्य बनाना चाहती है। हालांकि लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार ऐसा किया गया तो हितों का टकराव होगा और वह इस पद की पात्रता नहीं रखते हैं।

लोढ़ा समिति के अनुसार सीएसी का सदस्य बनने के लिये किसी भी खिलाड़ी को सक्रिय क्रिकेट से कम से कम 5 साल तक का संन्यास लेना जरूरी है। ऐसे में जहां गौतम गंभीर ने 2018-19 सत्र में सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था वहीं सुलक्षणा नाइक ने 2018-19 सीजन में घरेलू क्रिकेट खेला था।

टाइमिंग शेड्यूल पर होगा फैसला

टाइमिंग शेड्यूल पर होगा फैसला

आईपीएल काउंसिल की 2020 में होने वाली यह दूसरी बैठक पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बृजेश पटेल की अगुआई में होगी जिसमें 2020 सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुसार आईपीएल फाइनल और भारत के अगले अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बीच 15 दिन का अंतर होना जरूरी है।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘प्रसारणकर्ता चाहते हैं कि आईपीएल में मैच 7 या 7:30 बजे शुरु किये जायें और साथ ही डबल हेडर को खत्म किया जाये। ऐसे में काउंसिल सोमवार की बैठक में आईपीएल 2020 के सीजन के पूरे कार्यक्रम पर चर्चा कर सकता है।'

गुवाहाटी में भी हो सकता है आईपीएल का डेब्यू

गुवाहाटी में भी हो सकता है आईपीएल का डेब्यू

आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की इस बैठक में यह भी तय किया जायेगा कि इस सीजन गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में मैचों का आयोजन कराया जाये या नहीं। अगर ऐसा होता है तो यह मैदान राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान होगा। इसके अलावा 2021 सीजन के लिये आईपीएल में टीमों की संख्या पर भी चर्चा हो सकती है। आपको बता दें कि आईपीएल को दो और फ्रेंचाइजी जोड़कर 10 टीमों की लीग बनाने और इसे दो महीने से अधिक चलाने की मांग की जा रही है।

Story first published: Wednesday, January 29, 2020, 7:15 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+