IPL 2020: लीग से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिये आई बुरी खबर, बाहर हुआ टीम का मुख्य गेंदबाज

नई दिल्ली। इंग्लैंड को विश्व कप में खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले टीम के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर को लेकर एक बुरी खबर आई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को उनकी चोट पर जानकारी देते हुए साफ किया है कि ऑर्चर अगले 3 महीनों तक खेल नहीं पायेंगे। इस खबर से जहां इंग्लैंड की क्रिकेट टीम को झटका लगा है वहीं भारत में खेली जाने वाली टी20 लीग आईपीएल की फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के लिये भी बहुत बड़ा सेटबैक है।

और पढ़ें: विराट कोहली के सामने जानें कितनी है बांग्लादेश के सबसे अमीर क्रिकेटर की कमाई

आईपीएल में जोफ्रा ऑर्चर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं और उनके अहम गेंदबाजों में से एक हैं। उनका बाहर होना टीम की धारदार गेंदबाजी में कुंद का काम कर सकता है।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का खुलासा, ऋषभ पंत की सैलरी से भी कम पैसा बचा है पीसीबी के पास

आईपीएल 2020 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

आईपीएल 2020 से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को पुष्टि की जोफ्रा आर्चर के दाहिने कोहनी में लगी चोट का स्कैन करने के बाद जानकारी मिली है कि उन्हें लो ग्रेड स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या हुई है जिसके चलते इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण में हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिर्फ एक मैच खेलने के बाद से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले जोफ्रा आर्चर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पायेंगे। इंग्लैंड की टीम ने जोफ्रा आर्चर की जगह लंकाशायर की ओर से खेलने वाले साकिब महमूद को टीम में शामिल किया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक कर सकते हैं वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज तक कर सकते हैं वापसी

ईसीबी ने बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की और कहा कि चोट से उबरने कि लिये आर्चर को मेडिकल टीम की निगरानी में रिहैब में रखा जायेगा ताकि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ गर्मियों में शुरु होने वाली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज तक रिकवर हो सकें।

ईसीबी ने बयान जारी कर कहा,' इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल के 2020 सत्र से बाहर हो गये हैं। आर्चर की कोहनी के चोट को स्कैन किया गया जिसके बाद पता चला कि वह लो ग्रेड स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं।'

3 महीनों के लिये मैदान से दूर हुए जोफ्रा आर्चर

3 महीनों के लिये मैदान से दूर हुए जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा आर्चर की चोट को लेकर इंग्लैंड के सहायक कोच ग्राहम थ्रोप ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने गुरुवार को लय में और तेज गेंदबाजी की। वह अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं और हम चाहते हैं कि वह वापस अच्छी स्थिति में लौटे। कोहनी की समस्या उनके लिये काफी बड़ी होने वाली है। आप इसके लिये बाध्य नहीं कर सकते, आपको खिलाड़ी में भरोसा दिखाना होगा जब तक कि उसे खुद में यह बदलाव महसूस नहीं होता।

हालांकि बोर्ड की ओर से दिये गये बयान के बाद यह तो साफ हो गया है कि वह अगले 3 महीने तक मैदान से बाहर रहने वाले हैं।

Story first published: Thursday, February 6, 2020, 16:38 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+