For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा झटका, चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हुए विजय शंकर

नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को उसके प्लेऑफ अभियान में एक बड़ा झटका है। टीम के स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर ग्रेड 2 चोट के चलते आईपीएल 2020 से बाहर हो चुके हैं।

यह खबर तब आई है जब आईपीएल डबल हेडर में आज दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। डेविड वार्नर की टीम यह मैच जीतकर 2 अहम अंक लेना चाहेगी क्योंक उसके 12 मैचों में केवल 10 ही अंक हैं।

अब विजय शंकर की अनुपस्थिति में अभिषेक शर्मा को जगह मिल सकती है जो एक बाएं हाथ के स्पिनर हैं। विजय शंकर ने पिछले कुछ मैचों में टीम के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभानी शुरू की थी। पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उनको हैमस्ट्रिंग की समस्या उभर गई जिसके बाद वह आगे गेंदबाजी नहीं कर पाए। उन्होंने तब एक विकेट ले लिया था।

शंकर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया था और 3 ओवरों में 15 रन देकर 1 विकेट लेने के अलावा नंबर चार पर आकर 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

दूसरी और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए साहा की बैटिंग पिछले मैच में राहत भरी खबर थी लेकिन वे दूसरी पारी में कीपिंग करने नहीं आए। टीम उम्मीद करेगी साहा रिकवर कर गए हों क्योंकि जॉनी बेयरस्टो की उपस्थिति टीम के ओवरसीज प्लेयर्स को संतुलन को बिगाड़ देगी क्योंकि अब टीम को जेसन होल्डर के ओवरों की जरूरत है।

विजय शंकर के बिना अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज के मुकाबले इस प्रकार हो सकती है-

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर (c), रिद्धिमान साहा (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम / खलील अहमद, टी। नटराजन

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 12:40 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+