For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के लिये आई अच्छी खबर, जानें कब तक टीम से जुड़ेंगे बेन स्टोक्स

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल का आागज हो चुका है और इस लीग के पहले सीजन में विजेता रही रॉजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस साल के सफर का आगाज बेहद शानदार तरीके से किया। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने सलामी बल्लेबाजी जोश बटलर और मध्यक्रम में टीम को संभालने वाले बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी के बावजूद उसने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 16 रन से हराकर विजयी आगाज किया। भले ही टीम ने अपने दो सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में जीत के साथ आगाज किया हो लेकिन टीम में इन खिलाड़ियों के जुड़ने के लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

हालांकि अब इन दोनों खिलाड़ियों के टीम से जुड़ने की जानकारी को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स अगले महीने के पहले हफ्ते में यूएई पहुंच सकते हैं। जहां पर टीम से जुड़ने से पहले उन्हें 6 दिन का क्वारंटीन रहना अनिवार्य होगा।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: केएल राहुल ने बताया आखिर क्यों क्रिस गेल को टीम में नहीं किया शामिल

वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम को अक्टूर के दूसरे हफ्ते तक 4 मैच खेलने हैं ऐसे में अगर बेन स्टोक्स वक्त से पहुंच जाते हैं तो वह टीम के साथ पांचवे या छठे मैच में जुड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बेन स्टोक्स के पिता इस समय ब्रेन कैंसर से जूझ रहे हैं, जिसके बारे में जानकारी मिलने पर बेन स्टोक्स ने अगस्त के महीने में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को बीच में ही छोड़ दिया था और न्यूजीलैंड अपने परिवार के पास चले गये थे।

वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर रविवार को राजस्थान रॉयल्स के लिये होने वाले दूसरे मैच में टीम के लिये उपलब्ध रहेंगे। वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद सीधे यूएई पहुंचने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन पूरे परिवार के साथ होने के चलते उन्हें 6 दिन का पूरा आईसोलेशन बिताना पड़ा जबकि 21 में से 18 खिलाड़ी सिर्फ 36 घंटे के आइसोलेशन के बाद टीम से जुड़ गये।

और पढ़ें: KXIP vs RCB: एबी डिविलियर्स ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, इस चीज में छोड़ा पीछे

आइसोलेशन में रहने के चलते ही वह राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग मैच का हिस्सा नहीं बन सके थे। गौरतलब है कि टीम से जुड़ने को लेकर बेन स्टोक्स की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। वह साल 2018 में 12.5 करोड़ रुपये की कीमत से टीम का हिस्सा बने थे। हालांकि वह दो सीजन में टीम के लिये वो योगदान नहीं दे सके हैं जिसके लिये वह जाने जाते हैं।

आपको बता दें कि बेन स्टोक्स ने साल 2018 में 8 विकेट लेकर महज 196 रन ही बनाये थे, जबकि 2019 में उन्होंने 9 मैच खेलकर 123 रन बनाये और 6 विकेट लिए थे।

Story first published: Saturday, September 26, 2020, 5:59 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+