For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ब्रैंडन मैकुलम को है पूरा भरोसा, KKR जीतेगा इस बार का IPL खिताब

मुंबई। आईपीएल 2020 की शुरुआत हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को अबू धाबी में खेले गए पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया। अब मुंबई का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। कोलकाता के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है कि उनकी टीम इस बार खिताब जरूर जीतेगी।

उन्होंने एक इंटरव्यू में ये भी कहा कि, उनकी टीम फिलहाल एक- एक मैच का टारेगट लेकर चल रही है और फिर धीरे धीरे उसे जीतकर प्लेऑफ में जाने की तैयारी करेगी। मैकुलम के अनुसार, टीम बल्लेबाजी रैंकिंग में आंद्रे रसेल को बढ़ावा दे सकती है। मैकुलम इस फैसले को करने में कप्तान इयोन मोर्गन की मदद लेना चाहेंगे।

मीडिया से बात करते हुए, मैकुलम ने कहा, 'हमें एक मजबूत टीम होने पर गर्व है। हम मैच के आधार पर अपने विकल्पों का अच्छा उपयोग करेंगे। रसेल पिछले सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। रसेल का खेल हमेशा टी 20 क्रिकेट के आखिरी 10 ओवरों की तरह रहा है। आखिरी 10 ओवरों में रसेल ने मैच की बागडोर संभाली। इसलिए वह शीर्ष पर खेल सकते हैं। हमें रसेल के बिना बल्लेबाजी के लिए और विकल्प की जरूरत है।'

मैकुलम के अनुसार, इंग्लैंड विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन के आने से मध्य बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा, "मॉर्गन ने विश्व कप जीता है और वह इंग्लैंड के महान कप्तान हैं। दिनेश कार्तिक के पास भी लंबा अनुभव है। हमें नेतृत्व करने के लिए मॉर्गन और दिनेश कार्तिक की मदद मिलेगी।"

रसेल ने अब तक 64 मैच खेले हैं और 186.41 के स्ट्राइक रेट से 1,400 रन बनाए हैं, जिसमें 96 चौके और 120 छक्के शामिल हैं। रसेल ने अब तक 8 अर्द्धशतक लगाए हैं। मॉर्गन ने अपने आईपीएल करियर में 52 मैच खेले हैं, जिसमें 121.13 के स्ट्राइक रेट से 854 रन बनाए हैं, जिसमें 72 चौके और 34 छक्के शामिल हैं। कार्तिक ने आईपीएल में अब तक 182 मैच खेले हैं और 129.8 के स्ट्राइक रेट से 3,654 रन बनाए हैं। कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 357 चौके और 101 छक्के लगाए हैं। कार्तिक ने अभी तक शतक नहीं बनाया है लेकिन उन्होंने 18 शानदार अर्धशतक लगाए हैं।

Story first published: Tuesday, September 22, 2020, 17:59 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+