For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: KKR कैंप में कुछ तो हो रहा है जो सही नहीं है- खराब प्रदर्शन पर लारा ने कही ये बात

नई दिल्लीः कप्तानी बदलने से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किस्मत नहीं बदली क्योंकि वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 82 रन से हार के बाद आईपीएल में मुंबई इंडियंस से भी 8 विकेट से हार गए।

वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा का मानना ​​है कि केकेआर के लिए कप्तानी कभी भी समस्या नहीं थी। लारा ने सुनील नारायण को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, जिन्हें उनके एक्शन को लेकर बाहर किया गया है। अगर उन्हें दूसरी चेतावनी मिलती है तो पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

लारा ने कहा- कप्तानी कोई भी कर सकता है

लारा ने कहा- कप्तानी कोई भी कर सकता है

"केकेआर के लिए कप्तानी कभी भी एक समस्या नहीं थी। लारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "सुनील नारायण ने रनों का बचाव करते हुए अपनी गेंदबाजी से कुछ मैच टीम को जिताए हैं इसलिए उनको टीम में वापस आने की जरूरत है।"

IPL 2020: सहवाग ने दी गिल को सलाह- या तो आक्रामक खेलों, वर्ना किसी और को ओपनिंग करने दो

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ने आंद्रे रसेल के प्रदर्शन पर भी जोर दिया, जो बल्ले से इस आईपीएल में किसी भी प्रकार का प्रभाव डालने में असफल रहे।

"आंद्रे रसेल को रन बनाने की जरूरत है, कोई भी टीम की कप्तानी कर सकता है। मुझे लगता है कि उन लोगों ने अब खुद पर अधिक दबाव डाला है, कैमरा उन पर है, उन्होंने कप्तान को बदल दिया है, शिविर में कुछ हो रहा है जो सही नहीं है, "लारा ने कहा कि केकेआर के लिए यह सबसे बुरी हार है, जिसे मैंने देखा है।

पिछले मैच में बुरी तरह हारे थे केकेआर-

पिछले मैच में बुरी तरह हारे थे केकेआर-

मुंबई इंडियन्स द्वारा गेंदबाजी की एक अच्छी कोशिश ने सुनिश्चित किया कि केकेआर 5 विकेट खोने के बावजूद केवल 148 रनों पर ही सिमटी रहे। इस दौरान पैट कमिंस को 53 रनो की पारी खेलनी पड़ी।

फिर, डिफेंडिंग चैंपियन टीम के ओपनर क्विंटन डी कॉक की 44 गेंदों में 78 रनों की पारी ने लक्ष्य का पीछा करने के लिए 3.1 ओवरों पहले ही खेल खत्म कर दिया।

डि कॉक ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए और कप्तान रोहित शर्मा (36 गेंदों पर 35 रन) के साथ 94 रन जोड़कर पहले विकेट के साथ जोरदार जीत की नींव रखी।

सुनील नरेन को मिली राहत-

सुनील नरेन को मिली राहत-

इसी बीच कोलकाता नाईट राइडर्स के गेंदबाज सुनील नरेन को बड़ी राहत मिली है। सुनील नरेन को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी गेंदबाजी ऐक्शन पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हुआ था, लेकिन आईपीएल की सस्पेक्ट बॉलिंग एक्शन कमेटी ने उन्हें बड़ी राहत हेते हुए उनके गेंदबाजी एक्शन को वैध करार दिया है। बता दें कि 10 अक्टूबर को मैच के दौरान उनकी संदिग्ध गेंदबाजी की वजह से चेतावनी दी गई थी और उनकी गेंदबाजी एक्शन को रिपोर्ट किया गया था। चेतावनी के चलते नरेन को दो मैच में बाहर बैठना पड़ा था। आईपीएल की संदिग्ध गेंदबाजी कमेटी की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद सुनील नरेन एक बार फिर से मैच में वापसी कर सकते हैं।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 14:08 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+