For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: धोनी को ट्रोल करने की कोशिश में फैन को मिला CSK से करारा जवाब, जानें अब कैसी है टीम

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन की तैयारियां जोरो शोरों पर हैं, हाल ही में सभी टीमों ने खिलाड़ियों की रिटेन और रिलीज लिस्ट को जारी किया है ताकि अगले महीने कोलकाता में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की नीलमी से पहले खिलाड़ियों की लिस्ट पूरी की जा सके। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी इसी के तहत अपनी टीम से 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

और पढ़ें: Sayed Mushtaq Ali Trophy: बैन के बाद पृथ्वी शॉ की धमाकेदार वापसी, 39 गेंद में ठोंके 67 रन

हालांकि टीम ने ट्रेडिंग विंडो के आखिरी दिन अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके कहा था कि उनकी टीम 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर रही है।

ट्रोलर को मिला सीएसके का करारा जवाब

ट्रोलर को मिला सीएसके का करारा जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जैसे ही 5 खिलाड़ियों के रिलीज करने की बात को ट्वीट किया वैसे ही क्रिकेट फैन्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि आखिर कार किन-किन खिलाडियों को रिलीज कर दिया है। इसी दौरान एक क्रिकेट फैन ने अंदाजा लगाते ऐसा ट्वीट किया कि खुद चेन्नई सुपर किंग्स को जवाब देने के लिए आना पड़ा।

फैन ने लिखा कि,' बेहद खास सूत्रों से पता चला है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एमएस धोनी को रिलीज कर रही है।'

सीएसके ने भी फैन को करारा जवाब देते हुए कहा,' वक्त आ गया है कि आप अपने बेहद खास सूत्रों को अलविदा कह दें।'

चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 खिलाड़ियों को कहा बाय

चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 खिलाड़ियों को कहा बाय

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी आगामी सीजन के लिए टीम में बदलाव करते हुए 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है जिसमें से 3 विदेशी और 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने इंग्लैंड के डेविड विली, सैम बिलिंग्स और न्यूजीलैंड के स्कॉट कुगलिन को रिलीज किया है। जबकि भारतीय खिलाड़ियों में उसने कई सीजन से रेगुलर सदस्य रहे मोहित शर्मा, ध्रुव शौरे और चैतन्य बिश्नोई को रिलीज किया है।

आईपीएल की नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पास 14.60 करोड़ रुपये का परचेजिंग स्पेस बाकी है।

चेन्नई को कितना नुकसान, कितना फायदा

चेन्नई को कितना नुकसान, कितना फायदा

हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच हुई टी20 सीरीज में सैम बिलिंग्स ने एक बार भी 20 रन का आंकड़ा पार नहीं किया हालांकि वह इस दौरान काफी किफायती साबित होते हुए विकेट झटकने में कामयाब रहे।

वहीं डेविड विली की बात करें तो यह साल उनके लिए काफी शानदार रहा है, वह लगातार अपनी टीम के लिए 30-40 रन बना रहे हैं औऱ साथ ही विकेट भी झटकने का काम रहे हैं, ऐसे में आगामी सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काफी प्रोमिसिंग लग रहे थे। डेविड विली की तरह स्कॉट कुगलिन भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम के लिए अच्छे रन बनाते हुए विकेट भी झटक रहे हैं। ऐसे में अगर नीलामी के वक्त चेन्नई सुपर किंग्स इनसे बेहतर खिलाड़ियों पर दांव लगाने में नाकाम रहती है तो उसके लिये यह घाटे का सौदा साबित हो सकता है।

जानें कैसे नजर आयेगी चेन्नई की टीम

जानें कैसे नजर आयेगी चेन्नई की टीम

नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपनी टीम को आखिरी स्वरूप दे दिया है। इसके लिये उसने सबसे ज्यादा 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। चेन्नई की टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, इमरान ताहिर, मिचेल सैंटनर और लुंगदी नगिदी पर भरोसा जताया है।

जबकि भारतीय खिलाड़ियों में उसने अंबति रायडु, दीपक चाहर, आसिफ के एम, हरभजन सिंह, जगदीशन नारायणन, करण शर्मा, केदार जाधव, मोनू सिंह, मुरली विजय, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को रिटेन किया है। वहीं टीम की कप्तानी एक बार फिर एमएस धोनी के कंधों पर है।

Story first published: Sunday, November 17, 2019, 17:03 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+