For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'आप मेरी सीट पर बैठिए, मैं इकॉनमी में बैठूंगा': दुबई में पहुंची CSK, धोनी का VIDEO वायरल

नई दिल्ली: आईपीएल की तैयारियों के मद्देनजर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले एक सप्ताह से चेन्नई में थी और 21 अगस्त को इसने उड़ान भरकर दुबई में प्रवेश कर दिया है। इस मौके पर सोशल मीडिया पर काफी तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुए।

इनमें से एक वीडियो महेंद्र सिंह धोनी का है जो फ्लाईट में सवार दूसरे स्टॉफ मेंबर से कह रहे हैं कि आप मेरी सीट पर बैठ जाइए, मैं इकॉनमी में बैठ जाऊंगा।

CSK पहुंची दुबई-

CSK पहुंची दुबई-

यूं तो आईपीएल 2020 सीजन 19 सितंबर से शुरू होगा लेकिन टीमों को एक महीने से पहले ही इसलिए पहुंचना पड़ा क्योंकि कोविड-19 को लेकर कड़े मानकों का पालन करना अनिवार्य है। इसलिए धोनी एंड कंपनी भी दुबई में पहले अपना टेस्ट कराएगी जिसके नेगेटिव आने के बाद टीम को 6 दिनों का क्वारेंटाइन समय भी काटना होगा।

19 सितंबर को पहला मुकाबला गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही होगा।

तस्वीरों के बीच धोनी का वीडियो वायरल-

तस्वीरों के बीच धोनी का वीडियो वायरल-

ऐसे में अपनी तैयारियों को पुख्ता रखते हुए सीएसके ने चेन्नई कैम्प में भी काफी पसीना बहाया है और अब दुबई पहुंच चुकी है। इस दौरान टीम के सोशल मीडिया अकाउंट ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की।

इन तस्वीरों के बीच एक वीडियो चर्चित हो रहा है जो जॉर्ज नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ऐसा लगता है जैसे ये स्टॉफ मेंबर है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि कप्तान धोनी ने हमेशा उनको आश्चर्यचकित किया है।

'कप्तान मुझे आज भी हैरान करते हैं'

'कप्तान मुझे आज भी हैरान करते हैं'

यह वीडियो फ्लाईट के दौरान का है जब टीम के साथी आपस में बैठे बात कर रहे हैं और वीडियो का फोकस धोनी पर है जहां वे सुरेश रैना के सामने बैठे हैं और बात कर रहे हैं।

जब पाक खिलाड़ी का टूटा दिल, जिस भारतीय लड़की से 'सेटिंग' की थी, उसी पर जाकर लगा धोनी का छक्का

यहां पर जॉर्ज ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा है जो इंसान सब कुछ देख चुका, क्रिकेट में सब कुछ कर चुका, वह आज भी उनको हैरान करता नहीं छोड़ता है।

हुआ यूं कि धोनी ने जॉर्ज की लंबी टांगों को देखते हुए कहा कि आप मेरी सीट पर बैठ जाइए और मैं इकॉनमी में बैठ जाता हूं।

यहां देखें वीडियो-

वायरल वीडियो पर पूरा कैप्शन इस प्रकार था- "जब एक आदमी जिसने सब देख लिया है, सब कर लिया है क्रिकेट और फिर वह आपको कहता है- आपकी टांगे ज्यादा लंबी है, मेरी सीट (बिजनेस क्लास) पर बैठ जाइए, मैं इकॉनमी (क्लास) में बैठूंगा।' कप्तान ने हमेशा मुझे हैरान किया है।"

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त को अपने इंटरनेशनल करियर को विदाई दे दी थी। ऐसे में अब उनके आईपीएल करियर का महत्व फैंस के लिए पहले से अधिक बढ़ गया है।

फैंस के लिए बढ़ गया है धोनी के आईपीएल करियर का महत्व-

फैंस के लिए बढ़ गया है धोनी के आईपीएल करियर का महत्व-

धोनी के साथ रैना ने भी उसी समय संन्यास की घोषणा कर दी थी। एक साक्षात्कार में, रैना ने खुलासा किया है कि दोनों ने अपने रिटायरमेंट की पूर्व योजना बनाई थी और कहा कि पहले ही तारीख और समय तय किया गया था। धोनी ने शाम को 7:30 बजे जर्सी नंबर 7 को अलविदा कहा तो करीब आधे घंटे बाद सुरेश रैना ने भी अपने 3 नंबर जर्सी को अलविदा कह दिया।

धोनी इस बार चेन्नई को चौथी बार खिताब जिताने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। पिछली बार यह टीम फाइनल में पहुंची थी लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मैच टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Story first published: Saturday, August 22, 2020, 8:25 [IST]
Other articles published on Aug 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+