Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : धोनी ने खोला सबसे बड़ा राज, फिल्म में भी नहीं दिखाया गया था ऐसा

IPL 2020: MS Dhoni reveals how CSK helped him as a cricketer and an individual | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी। वो खिलाड़ी जिसने भारतीय क्रिकेट को ऐसे स्तर पर पहुंचाया जहां अब विरोधी टीमें भी उनका लोहा मानती हैं। नाजुक हालात में किस तरह से कप्तानी की जाती है, यह कोई धोनी से ही सीखे। ऐसे कई मुकाबले हैं जो भारत ने धोनी की माइंड गेम के दम पर हारे हुए जीते हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी के तीनों खिताब अपने नाम किए। धोनी के क्रिकेट करियर पर साल 2016 में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें वो हर वाकया दिखाया जो धोनी के क्रिकेट करियर से जुड़ा था। उनके पहले प्यार से लेकर टीम को चैंपियन बनाने तक का सफर भी। लेकिन एक किस्सा ऐसा भी है जो फिल्म में नहीं दिखाया गया जिसका खुलासा अब धोनी ने आईपीएल शुरू होने से पहले किया है।

बताया कहां हुआ खेल में सुधार

बताया कहां हुआ खेल में सुधार

जी हां, धोनी ने खुलासा किया है कि उनके खेलने का तरीका, उन्हें एक बेहतर इंसान, कठिन दाैर से कैसे निपटना, ये सब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद पता लगा है। धोनी ने एक बेवसाइट को दिए इंटरव्यू के दाैरान कहा, ''सीएसके ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की है, चाहे वह एक इंसान हो या एक क्रिकेटर हो, ऐसी परिस्थितियों को संभालना जो मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह कठिन हो और एक बार जब आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों। मेरे खेलने का अंदाज यहीं बदला।'' बता दें कि उनके ऊपर बनी बायोपिक में इसका जिक्र नहीं किया गया है।

चेन्नई के लोग बुलाते हैं 'थाला' नाम से

चेन्नई के लोग बुलाते हैं 'थाला' नाम से

फिल्म में आपने देखा होगा कि ज्यादातर धोनी का नाम 'माही' बताया गया है। लेकिन चेन्नई के लोगों ने उन्हें नया नाम उसी समय दे दिया था जब वो साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े थे। चेन्नई के लोग उन्हें 'थाला' नाम से पुकारते हैं जिसे सुन धोनी बेहद खुश हैं। इसपर धोनी ने कहा, "जो प्यार और सम्मान मिला वह विशेष है। असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है। मैं जब भी चेन्नई या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है और अपना प्यार और सम्मान दिखाता है तो वो सीएसके का प्रशंसक भी होता है।''

चेन्नई को 3 बार बनाया चैंपियन

चेन्नई को 3 बार बनाया चैंपियन

बता दें कि आईपीएल की शुरूआत 29 मार्च को होने जा रही है। वह चेन्नई में अपने टीम साथियों के साथ प्रैक्टिस में जुट गए हैं। वह आठ महीने बाद मैदान पर खेलते हुए दिखाई देंगे। जब वे अभ्यास के लिए चेन्नई टीम से जुड़े तो उनका भव्य स्वागत हुआ। सोमवार को जब धोनी प्रैक्टिस करने उतरे तो दर्शकों ने उनके नाम के नारे लगाना शुरू कर दिए थे। फैंस को उम्मीद है कि वे हर सीजन की तरह इस बार भी चेन्नई के लिए धमाल मचाएंगे। धोनी की कप्तानी में टीम अभी तक तीन बार खिताब जीत चुकी है। पिछले सीजन में चेन्नई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी। अब नए सीजन की शुरूआत इन्हीं टीमों के मैच के साथ होगी। धोनी ने आईपीएल में 190 मैच खेले हैं, जिसमें 4232 के औसत से 4432 रन बनाए हैं, जिसमें 23 अर्द्धशतक लगे हैं।

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 15:17 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+