For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: यूएई में नहीं खेलने को लेकर हरभजन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, फैन्स बोले- नहीं पड़ेगा फर्क

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में बीसीसीआई की ओर से आयोजित कराये जाने वाले IPL के 13वें सीजन का अभी आगाज भी नहीं हुआ है लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। यूं तो टीमें इन खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर नये खिलाड़ियों को जगह दे रही हैं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होता नजर आ रहा है। आईपीएल नीलामी के दौरान सीएसके ही इकलौती ऐसी टीम थी जिसने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन किया था और अब टूर्नामेंट से पहले उसके 2 अहम खिलाड़ियों ने लीग से नाम वापस ले लिया है।

और पढ़ें: IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की ट्रेनिंग देख दंग रख गये बॉलिंग कोच हैरिस, जानें क्या कहा

चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) के दो सबसे सीनियर खिलाड़ियों सुरेश रैना और फिर हरभजन सिंह ने आईपीएल 2020 से नाम वापस ले लिया है जिससे न सिर्फ टीम की बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी पर भी प्रभाव नजर आयेगा। जहां सुरेश रैना के लीग से वापस लौटने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई गई तो वहीं हरभजन सिंह ने शुक्रवार को लीग से नाम वापस लेने के बाद खुद ही ट्वीट करके न खेलने के पीछे के कारण की जानकारी फैन्स को दी।

और पढ़ें: CPL 2020: मैदान पर सुपरमैन बने 48 साल के प्रवीण तांबे, हवा में उड़कर लिया कैच, देखें Video

हरभजन ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं खेलेंगे आईपीएल

हरभजन ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं खेलेंगे आईपीएल

हरभजन सिंह ने शुक्रवार को एक ट्वीट करके लीग मे न शामिल होने का ऐलान किया और साफ किया कि उन्होंने यह फैसला अपने और परिवार की सुरक्षा को देखते हुए लिया।

उन्होंने लिखा, 'प्रिय दोस्तों, इस साल मैं निजी कारणों की वजह से आईपीएल में हिस्सा नहीं लूंगा। ये मुश्किल भरा वक्त है और मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। चेन्नई सुपरकिंग्स का मैनेजमेंट ने मुझे काफी सपोर्ट किया है। मैं आईपीएल के लिए टीम को शुभकामनाएं देता हूं। सुरक्षित रहिये। जय हिंद।'

हरभजन सिंह के ट्वीट पर जानें क्या बोले फैंस

हरभजन सिंह के ट्वीट पर जानें क्या बोले फैंस

वहीं आईपीएल 2020 से नाम वापसी लेने को लेकर हरभजन सिंह के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया दी। किसी फैन ने इसे चेन्नई सुपरकिंग्स की फ्रैंचाइजी के लिए झटका बताया, तो किसी ने टर्बनेटर के टीम से जाने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता क्योंकि धोनी के पास अच्छे और अनुभवी गेंदबाजों की कमी नहीं है।

चेन्नई के पास है स्पिन में कई शानदार विकल्प

चेन्नई के पास है स्पिन में कई शानदार विकल्प

गौरतलब है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में इस साल कई शानदार स्पिनर्स जुड़े हैं, जहां टीम में इमरान ताहिर, करण शर्मा, रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाज पहले से उपलब्ध हैं तो वहीं फ्रैंचाइजी ने इस साल पीयूष चावला जैसे अनुभवी लेग स्पिनर को भी अपने साथ जोड़ा है। अब हरभजन सिंह की गैरमौजूदगी में धोनी अपने इस गेंदबाज का पूरा इस्तेमाल करते नजर आ सकते हैं।

ऐसे में साफ है कि चेन्नई की टीम को हरभजन सिंह की कमी महसूस होगी लेकिन उसके पास इतने विकल्प हैं कि ये टीम अपने विरोधियों को कभी भी मुश्किल में डाल सकती है।

Story first published: Friday, September 4, 2020, 18:35 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+