For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs RR: शारजाह का मैदान देगा गेंदबाजों को नई चुनौती, ऐसी हो सकती हैं दोनों प्लेइंग XI

नई दिल्लीः 2019 में राजस्थान रॉयल्स की टीम कप्तानी जैसे मुद्दों को लेकर जूझती रही जहां पहले अजिंक्य रहाणे और फिर स्टीव स्मिथ को कमान दी गई लेकिन इस बार स्मिथ शुरुआत से ही इस टीम के कप्तान होंगे और आईपीएल 2020 के मैच नंबर चार से रॉयल्स अपनी शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स जैसी कद्दावर टीम के साथ करेंगे।

राजस्थान रॉयल्स की मुख्य ताकत उसके ओवरसीज खिलाड़ी हैं जिसमें स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर प्रमुख हैं। ये चारों टीम को अपने इर्द-गिर्द घुमाते हैं लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का साथ राजस्थान को नसीब नहीं होगा। वे आईपीएल के बाद में चरण में लौटे तो ठीक है लेकिन फिलहाल आरआर को उनके बिना खेलना होगा।

अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड कर चुकी है राजस्थान रॉयल्स-

टीम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रहे अजिंक्य रहाणे को दिल्ली कैपिटल्स ट्रेड कर दिया गया था और स्पिन विभाग को मजबूत करने के लिए मयंक मार्कंडे और राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ियों को लिया गया था। यूईए में पिचे पूरी तरह से स्पिनर के माकूल खेल दिखा रही हैं। ऐसे में यह दांव उचित दिखाई पड़ रहा है। लेकिन यह मैच अबू धाबी की जगह पर शाहजाह में होगा जहां की पिच गेंदबाजों के लिए नई तरह की चुनौतियां खड़ी कर सकती है।

इसके अलावा ड्वेन ब्रावो की अनुपस्थिति में सैम क्यूरन के सीएसके डेब्यू पर प्रभावित करने के बाद धोनी का कंपनी का हौसला बुलंद है। सीएसके ने अंबाती रायडू और फाफ डु प्लेसिस के अर्धशतकों की बदौलत अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस जैसी स्टार टीम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की। साथ ही सीएसके को भरोसा होगा कि पिछले सीजन में दोनों मुकाबले में राजस्थान को मात दी थी।

शारजाह का मैदान गेंदबाजों को अलग चुनौती देगा-

जबकि अबू धाबी में स्थितियां काफी अलग थीं, शारजाह टीमों को एक अलग चुनौती देगा। रॉयल्स ने मैदान और परिस्थितियों के आदी होने के लिए बीच में नेट सत्रों को प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है।

शाहजाह में रनों का अंबार बनने की संभावना है लेकिन राजस्थान की टीम क्वारेंटाइन नियमों के चलते जोस बटलर की सेवाओं से वंचित रहेगी। ऐसे में टॉम करन और डेविड मिलर को प्रतियोगिता की शुरुआत में आजमाने का ये एक बढ़िया अवसर है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशसवी जायसवाल, रॉबिन उथप्पा, स्टीव स्मिथ (c), डेविड मिलर, संजू सैमसन (wk), टॉम कुरेन, रियाण पराग, श्रेयस गोपाल, जोफरा आर्चर, जयदेव उनादकट, अंकित राजपूत / वरुण आरोन / कार्तिक त्यागी

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऋतुराज गायकवाड़ सीएसके के बायो बबल में आ चुके हैं और उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है लेकिन ये अभी स्पष्ट नहीं है कि वे चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं-

चेन्नई सुपर किंग्स- मुरली विजय, शेन वॉटसन, फाफ डु प्लेसिस, अंबाती रायडू, केदार जाधव, एमएस धोनी (c & wk), रवींद्र जडेजा, सैम कुरेन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी नगिडी

Story first published: Tuesday, September 22, 2020, 12:27 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+