CSK vs RCB: डुप्लेसिस ने एक बार फिर IPL में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सीजन में चौथी बार किया यह काम

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 CSK vs RCB: Faf du Plessis और Ruturaj Gaikwad ने पकड़ा शानदार कैच | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 44वां मुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लीग में अपना सम्मान बचाने के लिये आरसीबी का सामना कर रही है जबकि आरसीबी की टीम मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी के लिये उसके सलामी बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल और एरॉन फिंच ने अच्छी शुरुआत दी। हालांकि चेन्नई ने ज्यादा देर नहीं लगाई और एरॉन फिंच को 15 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर युवा बल्लेबाज देवदत्त पाड्डिकल शानदार शॉट खेलते दिखाई दिये। कप्तान धोनी ने 7वें ओवर में अपने बायें हाथ के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर को गेंद सौंपी जिन्होंने देवदत्त पाड्डिकल को 22 रन के निजी स्कोर पर कैच आउट करा दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: कोलकाता के खिलाफ अय्यर की इस गलती के चलते दिल्ली को मिली हार

यह विकेट सैंटनर से ज्यादा फाफ डुप्लेसिस का रहा जिन्होंने शानदार कैच पकड़कर पाड्डिकल को वापस पवेलियन भेज दिया। सैंटनर की गेंद पर पाड्डिकल ने हवाई शॉट खेला और ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के पार चली जायेगी, लेकिन तभी डुप्लेसिस ने बाउंड्री लाइन पर हवा में डाइव लगाकर कैच को पकड़ लिया। हालांकि गेंद को पकड़ने के बाद फाफ डुप्लेसिस फिसलकर बाउंड्री लाइन के पार जाने लगे तभी उन्होंने अपने पास खड़े ऋतुराज गायकवाड़ को गेंद थमा दी और पाड्डिकल आउट हो गये।

पाड्डिकल को अपने आउट होने पर यकीन नहीं हुआ। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब डुप्लेसिस ने इस तरह का कैच पकड़ा है। उन्होंने इस सीजन पहले भी ऐसा ही कैच पकड़ा था।

और पढ़ें: IPL 2020: डेथ ओवर्स में पंजाब ने हैदराबाद को बुरी तरह से पीटा, महज 15 रन में हासिल किये 7 विकेट

आपको बता दें फाफ डुप्लेसिस ने इस सीजन सबसे ज्यादा 10 कैच पकड़ने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने 5 बार ठीक ऐसे ही कैच पकड़े हैं जो कि लगभग बाउंड्री की राह तय कर चुके थे लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर उन्हें विकेट में तब्दील कर दिया।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 17:20 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+