नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में धमाल मचाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स पूरी तरह से तैयार है। टीम 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भिड़ते हुए टूर्नामेंट का आगाज करेगी। वहीं इसके शुरू होने से पहले खिलाड़ी फुल फाॅर्म में नजर आए हैं। टीम ने एक प्रैक्टिस मैच खेला है, जिसमें बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े शाॅट तो लगाए, साथ में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मस्ती करते दिखे।
सीएसके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मैच का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में धोनी कीपिंग ग्लव्स पहने हुए हाथ से ही शाॅट लगाकर मस्ती करते दिखाई दिए। वहीं अन्य खिलाड़ी भी बल्ले से छक्कों की बरसात करते दिखे। शेन वॉटसन और फैफ डु प्लेसी भी प्रैक्टिस मैच में अच्छी बल्लेबाजी करते दिखे। फ्रेंचाइजी ने कुछ पल वीडियो के जरिए फैंस के साथ किए जिसे देख साफ दिखता है कि यैलो आर्मी चाैथी बार खिताब अपने नाम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
वहीं धोनी 1 साल बाद खेलते हुए दिखाई देंगे। धोनी ने आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में मैच मैच खेला था। हालांकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वे अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
A complete #YelloveGame when the Kings Clash! #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/QxRfeqXmdP
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 15, 2020
ऐसी है पूरी सीएसके टीम:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।