For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: बेटे की तरह हैं सुरेश रैना, पर वापसी को लेकर श्रीनिवासन ने झाड़ा पल्ला

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के उपकप्तान सुरेश रैना और उनके मालिक एन श्रीनिवासन के बीच हाल ही में उनके आईपीएल सीजन को छोड़ कर चले जाने के चलते काफी कड़वाहट भरी खबरें सामने आ रही थी, हालांकि बुधवार को रैना की ओर से इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी उन्हेंं लेकर बयान दिया है और साफ किया है कि सुरेश रैना उनके बेटे की तरह हैं। हालांकि जब उनसे इस खिलाड़ी के टीम में वापसी करने को लेकर सवाल किया गया तो वह पल्ला झाड़ते हुए नजर आये।

उन्होंने कहा कि सुरेश रैना की सीएसके में टीम में वापसी को लेकर कोई भी फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनका टीम मैनेजमेंट ही कर सकता है। उल्लेखनीय है कि करोना वायरस के 13 मामले सामने आने के अगले दिन बाद ही सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के दुबई में लगे कैंप से भारत लौट आये थे।

और पढ़ें: ICC T20 रैंकिंग: टॉप 5 में वापस लौटे डेविड मलान, हाफिज को भी फायदा

कोरोना पॉजिटिव आये 2 खिलाड़ियों में से एक नाम भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का भी था जिन पर 'बायो बबल' के कथित उल्लंघन के संबंध में कुछ विवाद था हालांकि इस खिलाड़ी ने इस बात से साफ इंकार कर दिया है।

और पढ़ें: ENG vs PAK: डेब्यू मैच में हैदर अली ने लगाया 28 गेंदों में पचासा, नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

श्रीनिवासन बोले- बेटे की तरह हैं सुरेश रैना

श्रीनिवासन बोले- बेटे की तरह हैं सुरेश रैना

सुरेश रैना के अचानक कैम्प को छोड़कर चले जाने के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवासन थोड़ा नाराज थे हालांकि बाद में वह थोड़ा नरम हो गये। रिपोर्ट की मानें तो माना जा रहा है कि खुद सुरेश रैना ने श्रीनिवासन से बात की है और उन्हें अपने पिता के समान बताते हुए संकेत दिया कि वह शायद सीएसके के ट्रेनिंग कैंप में वापस लौट सकते हैं।

श्रीनिवासन ने कहा, ‘मैं उन्हें बेटे की तरह समझता हूं। आईपीएल में टीम की सफलता का कारण यह है कि फ्रैंचाइजी ने हमेशा क्रिकेट मामलों से खुद को अलग रखा। इंडिया सीमेंट्स 60 के दशक से क्रिकेट चला रहा है। मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा।'

टीम में वापसी का फैसला मेरे हाथ में नहीं

टीम में वापसी का फैसला मेरे हाथ में नहीं

इस दौरान जब सुरेश रैना को लेकर श्रीनिवासन से पूछा गया कि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में उनकी वापसी और आईपीएल में खेलने को लेकर क्या उम्मीद है?

इस पर आईसीसी के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘कृपया समझिए कि वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है (कि रैना वापस लौटते हैं या नहीं)। हम टीम के मालिक हैं, हम फ्रैंचाइजी के मालिक हैं लेकिन हम खिलाड़ियों के मालिक नहीं हैं। टीम हमारी है लेकिन खिलाड़ी नहीं। मैं खिलाड़ियों का मालिक नहीं हूं।'

धोनी और मैनेजमेंट चाहेगा तो ही रैना करेंगे वापसी

धोनी और मैनेजमेंट चाहेगा तो ही रैना करेंगे वापसी

श्रीनिवासन का कहना है कि रैना पर फैसला टीम प्रबंधन लेगा जिसका मतलब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस विश्वनाथन से है।

उन्होंने कहा, ‘मैं क्रिकेट कप्तान नहीं हूं। मैंने उन्हें (टीम प्रबंधन) कभी नहीं कहा कि किसे खिलाइए, किसे नीलामी में लीजिए, कभी नहीं। हमारे पास सर्वकालिक महान कप्तान हैं। इसलिए मुझे क्रिकेट मामलों में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?'

Story first published: Thursday, September 3, 2020, 16:24 [IST]
Other articles published on Sep 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+