For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: CSK के कप्तान एमएस धोनी ने बताई DC के खिलाफ हार की मुख्य वजह

नई दिल्लीः चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट से हरा दिया। धोनी एंड कंपनी के लिए प्लेऑफ में हर बार जाने का रिकॉर्ड बरकरार रखना अब मुश्किल होता नजर आने लगा है क्योंकि ऐसा करने के लिए उनको सभी मैच जीतने होंगे।

इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए थे जिसमें एक बार फिर से फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक लगाया जबकि रायडू और जडेजा ने तूफानी पारियां खेली।

सीएसके किसी अतिरिक्त गेंदबाज के साथ नहीं खेला जबकि बीच में ब्रावो भी अनफिट हो गए। हार के बाद धोनी ने इस पर बात करते हुए कहा-

"ब्रावो फिट नहीं थे, वह बाहर गए और वास्तव में वापस आने में सक्षम नहीं थे। यही कारण था कि हमें (जडेजा) गेंदबाजी करनी पड़ी। विकल्प कर्ण और जड्डू के बीच था इसलिए मैं जड्डू के साथ आगे बढ़ गया।"

इस मुकाबले में धवन के कई कैच छोड़े गए जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 58 गेंदों पर 101 रनों की मैच जिताने वाली पारी खेली। धोनी ने इस पर कहा-

"शिखर का विकेट महत्वपूर्ण था, हमने उन्हें कई बार ड्रॉप किया। अगर वह बल्लेबाजी कर रहा है, तो वह स्कोरबोर्ड पर टिक नहीं सकता है। वह अपने मौके लेता रहेगा। अगर वह क्रीज पर है, तो वह हमेशा अच्छी स्ट्राइक रेट बनाए रखेगा। मुझे लगा कि उनका विकेट निर्णायक था। इसके अलावा पहली और दूसरी पारी में अंतर था।

दूसरी पारी में विकेट ने थोड़ा बेहतर व्यवहार किया, यह थोड़ा बेहतर हुआ जिसने बल्लेबाजों के लिए थोड़ा आसान बना दिया। "

धोनी ने कहा कि दूसरी पारी में कुछ ओस थी जिसके चलते गेंदबाजी की चुनौतियां बढ़ गई।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 7:30 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+