IPL 2020: CSK का SRH से मुकाबला, संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्लीः आईपीएल अपनी लीग स्टेज के बिल्कुल मध्य में जा चुका है जहां सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हालात ज्यादा बेहतर नजर नहीं आ रहे हैं। सनराइजर्स की स्थिति सीएसके से अच्छी है लेकिन उसको अब लगातार कुछ मैच जीतने होंगे जबकि चेन्नई को प्लेऑफ के लिए बहुत मशक्कत करने की दरकार है।

दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही हैं। हैदराबाद के 7 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं और प्लस में रन रेट हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के इतने ही मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं।

चेन्नई एक बार फिर देखना चाहेगी कैसे तेजी से रन बनाए जाए और इसके लिए उनको अपने बैटिंग ऑर्डर में भी तब्दीली करनी पड़ सकती है। हो सकता है इस मुकाबले में वे एन जगदीशन को ओपनिंग में भेजे ताकि फाफ डु प्लेसिस को नंबर 3 पर आने का मौका मिले। टीम के पास धोनी, जडेजा और ब्रावो जैसे तीन बल्लेबाज हैं जिनकी विस्फोटक क्षमताओं का सीजन में टीम उपयोग नहीं कर पाई है। धोनी अधिक जिम्मेदारी ले रहे हैं और खुद को खोल नहीं पा रहे हैं। धोनी ने कहा है कि इस मुकाबले से वे अपनी रणनीतियों को स्पष्ट कर रहे हैं कि तेज ही खेलेंगे भले ही 17वें ओवर में ही ऑल आउट हो जाएं।

दूसरी ओर सनराइजर्स के पास बेहतर बैटिंग ऑर्डर है और उम्मीद है कि विजय शंकर अब्दुल समद की जगह पर अपना स्थान बरकरार रखेंगे। बाकी टीम वही रहने की उम्मीद है जो पिछले मैच में थी।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हैं-

सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (wk), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, राशिद खान। संदीप शर्मा, टी नटराजन, खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स- शेन वॉटसन, एन जगदीसन, फाफ डू प्लेसिस, अंबाती रायडू, सैम क्यूरन, एमएस धोनी c & wk), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर

Story first published: Tuesday, October 13, 2020, 13:24 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+