IPL 2020: डबल हेडर में दूसरा मैच DC औरर CSK के बीच, संभावित XI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

नई दिल्लीः आईपीएल डबल हेडर में आज दूसरा मुकाबला आज शाम चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा जिसमें अय्यर एंड कंपनी पूरी तरह से फेवरेट के तौर पर मैदान पर उतरने जा रही है। आइए देखते हैं शारजाह के मैदान पर दोनों प्लेइंग इलेवन किस प्रकार हो सकती हैं-

दिल्ली की बात करें तो यह टीम 8 मैचों में 6 अपने नाम पर दूसरे पायदान पर मौजूद है जबकि सीएसके ने इतने ही मैचों में 3 जीत ही हासिक की हैं और वे छठे नंबर पर हैं। जाहिर है यह मुकाबला दिल्ली से ज्यादा चेन्नई के लिए अहम है।

लेकिन दिल्ली के सामने मौजूद चेन्नई के लिए चीजें आसान नहीं होंगी क्योंकि यह टीम पिछले मैच में बता चुकी है इसके पास कगिसो रबाडा और एनरिक नोर्जे के तौर पर प्रतियोगिता की सबसे दमदार पेस जोड़ी है। हालांकि दिल्ली ने पिछला मैच राजस्थान के खिलाफ जीत तो लिया लेकिन अभी तक तय नहीं है अय्यर और पंत जैसे खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। अमित मिश्रा पहले ही प्रतियोगिता से चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या दिल्ली कैपिटल्स के पास पर्याप्त बैकअप मौजूद है?

चेन्नई को पिछले मैच में हैरदराबाद के खिलाफ जीत मिली थी और वे उसी कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहेंगे लेकिन बदलाव हुआ तो मैदान के आकार को देखकर शायद हो जाए। दिल्ली के खेमें में खब्बू बल्लेबाजों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में एक लेग स्पिनर की जगह पर बल्लेबाज को एंट्री देने का काम भी येलो आर्मी कर सकती है।

दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती हैं-

दिल्ली कैपिटल्स- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे / ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी / शिमरोन हेटमेयर, एक्सर पटेल, कगिसो रबाडा, आर अश्विन, एनरिक नार्जे, तुषार देशपांडे

चेन्नई सुपर किंग्स- फाफ डु प्लेसिस, सैम कुरेन, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, केदार जाधव / पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा

Story first published: Saturday, October 17, 2020, 9:29 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+