नई दिल्लीः आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला है। जो भी टीम जीतेगी वह नंबर दो पर चली जाएगी। नंबर दो पर जाने का मतलब होगा कि पहला क्वालिफायर खेलने का मौका इस टीम को मिलेगा। ये मैच कौन जीतेगा यह कहना मुश्किल है क्योंकि दोनों ही टीमों ने हारने की होड़ लगाई हुई है। दिल्ली कैपिटल्स जहां लगातार चार मैच हार चुकी है तो वहीं आरसीबी भी हार की हैट्रिक लगा चुकी है।
यह मैच अबू धाबी में होने जा रहा है जहां पर आरसीबी का रिकॉर्ड बेहतर है। उन्होंने अपने तीन में से दो मैच यहां पर जीते हैं जबकि दिल्ली ने खेले गए तीनों मैचों में हार पाई है। दिमागी तौर पर कोहली जरूर यहां हावी होंगे।
यह मैच जीतने वाली टीम जहां प्लेऑफ में खुद ही पहुंच जाएगी तो वहीं हारने वाली टीम को बचे हुए एक और मैच के नतीजे का इंतजार करना होगा क्योंकि तब 14-14 अंक बांटने वाली टीमों के पास नेट रन रेट अहम होगा।
आरसीबी की टीम को विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से कुछ रन बनाने की जरूरत है। मध्यक्रम ने टीम को परेशान किया है ऐसे में क्या मोइन अली की टीम में वापसी होगी या फिर शिवम दुबे को मौका दिया जाएगा? निश्चित तौर पर ये कुछ सवाल बाकी हैं।
दूसरी और दिल्ली को देखना होगा कि अहम मुकाबले में क्या वो प्रवीण दुबे की जगह पर अनुभवी अक्षर पटेल को वापस लेकर आएंगे या नहीं।
दोनों टीमों की संभावित इलेवन इस प्रकार है-
दिल्ली कैपिटल्स- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिम्रोन हेटमेयर, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, प्रवीण दुबे / अक्षरा पटेल, आर अश्विन, एनरिच नॉर्टजे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, गुरकीरत सिंह / शिवम दूबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उदाना / मोइन अली, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी