For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RCB : कोहली करने जा रहे थे लार का इस्तेमाल, फिर हंसते हुए यूं किया बचाव

नई दिल्ली। गेंद पर लार का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है ताकि गेंदबाज को स्विंग प्राप्त हो सके । लेकिन कोरोना वायरस के कहर के कारण गेंद पर लार लगाना मना है । आईसीसी द्वारा इस नियम को आईपीएल में भी लागू किया गया, पर फिर भी खिलाड़ी गलती से ऐसा करने पर मजबूर हो रहे हैं । अब राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली गेंद पर लार लगाते दिखे ।

दरअसल, सीजन-13 के 19वें मैच में कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसा करते दिखे । टॉस जीतने के बाद, बैंगलोर ने फील्डिंग करने का फैसला किया और दिल्ली को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया । इस बीच दर्शकों को विराट की चतुराई देखने को मिली ।

ऐसा हुआ कि पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दिल्ली की टीम के लिए ओपनर बल्लेबाजी कर रहे थे । इस बीच, शॉ ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद को कवर ड्राइव की ओर बढ़ाया। गेंद वहां खड़े कोहली के पास गई। इस बीच, वह एक बड़ी गलती करने से बचते रहे । शॉ द्वारा खेली गई गेंद को विराट ने पकड़ा किया और वह गेंद पर थूकने वाले थे । लेकिन तुरंत उन्होंने गेंद से अपना हाथ हटा लिया ।

बता दें कि लीग के 12वें मैच में राजस्थान राॅयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्‍पा कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच में गेंद पर लार का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दिए थे । उन्होंने तीसरे ओवर में जयदेव उनादकट की गेंद पर उथप्‍पा ने सलामी बल्‍लेबाज सुनील नरेन का आसान सा कैच छोड़ दिया । कैच छोड़ने के बाद उन्‍होंने गेंद पर लार का इस्‍तेमाल किया।

Story first published: Monday, October 5, 2020, 21:56 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+