For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL आपको कभी भी सरप्राइज कर सकता है, किसी टीम को हल्के में नहीं लेंगेः श्रेयस अय्यर

नई दिल्लीः दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को शारजाह में संघर्षरत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक और शानदार जीत के साथ आईपीएल 2020 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा।

यह छह मैचों में उनकी पांचवीं जीत है और इसके साथ वे आईपीएल 2020 में अंक तालिका में शीर्ष पर वापस आ गए हैं।

इस सीजन में पहली बार, दिल्ली कैपिटल्स को शीर्ष क्रम में विफलता का सामना करना पड़ा, जब उनके तीन बल्लेबाज पावरप्ले के ओवरों में डगआउट में वापस आ गए। लेकिन फिर उनका मध्यक्रम, जो अब तक बहुत कुछ नहीं कर पाया था, बाहर आया और पारी को फिर से जीवित कर दिया।

उनके कप्तान श्रेयस अय्यर के अनुसार शिमरोन हेटमेयर की 24 गेंदों में 45 और मार्कस स्टोइनिस की 30 गेंदों में 39 रन की पारी ने उन्हें कुल स्कोर तक ले जाने में मदद की।

उन्होंने कहा, 'दूसरी पारी में जिस तरह से हम खेले उससे मैं वास्तव में खुश हूं। हमने सोचा कि यह एक बराबर स्कोर था, लेकिन यह विकेट रुक रहा था और गेंदबाजों ने अपनी योजनाओं को वास्तव में अच्छी तरह से अमली जामा पहनाया, "श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद की बातचीत में कहा।

दिल्ली कैपिटल के लिए दो विदेशी बल्लेबाज ने उन्हें अपने 20 ओवरों में 184/8 के स्कोर तक पहुंचाया। यह पहली बार था जबआईपीएल 2020 में शारजाह में 200 से कम का स्कोर बना।

राजस्थान रॉयल्स ने संघर्ष जारी रखा

हालांकि, संघर्षरत राजस्थान रॉयल्स ने केवल 138 रन बनाए, , जो अब आईपीएल 2020 में लगातार चार मैच हार चुका है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे मानते थे कि राजस्थान रॉयल्स के खराब प्रदर्शन के कारण वे लक्ष्य का बचाव कर सकते हैं? इस पर श्रेयस ने कहा, "आईपीएल आपको किसी भी समय आश्चर्यचकित कर सकता है इसलिए हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते हैं। हर खेल के लिए हम अपनी योजनाओं के साथ आते हैं और उन पर अमल करने की कोशिश करते हैं। "

कप्तानी के बारे में अपने दृष्टिकोण और दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने के लिए कैसा महसूस होता है, इस बारे में बात करते हुए, अय्यर ने कहा, "मैं कप्तानी का आनंद ले रहा हूं क्योंकि खिलाड़ी वास्तव में इसको आसान बनाते हैं, खासकर गेंदबाज। यहां तक ​​कि जिस तरह से सपोर्ट स्टाफ टीम मीटिंग्स को मैनेज कर रहा है वह सराहनीय है।

"मुझे लगता है कि हमारी टीम में मिश्रण वास्तव में अच्छा है और हमने इस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मैं खुश हूं कि हम कैसे प्रगति कर रहे हैं और गति बनाए रखने की उम्मीद कर रहे हैं। "

दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा जो आईपीएल 2020 में शीर्ष दो टीमों के बीच संघर्ष होगा।

Story first published: Saturday, October 10, 2020, 9:47 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+