For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: दिल्ली ने बोल्ट को कहा बाय, राजस्थान-पंजाब में अदला-बदली, जानें किस टीम में कौन खिलाड़ी

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के सीजन के लिए गुरुवार को ट्रेडिंग विंडो का आखिरी दिन है। ट्रेडिंग विंडो के तहत आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीमें कुछ खिलाड़ियों को आपसी करार के तहत कुछ पैसों और खिलाड़ियों के बदले अदला-बदली करती हैं। इसी ट्रेडिंग विंडो के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पिछले सीजन किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रहे आर अश्विन को अपनी टीम में शामिल किया है। इसी ट्रेडिंग विंडो के तहत दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस के हाथों ट्रेड किया है।

और पढ़ें: 9 बार जब गेंदबाजों ने साबित किया सिर्फ बल्लेबाजों का खेल नहीं है टी20 क्रिकेट

बोल्ट के अलावा किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने तेज गेंदबाज अंकित राजपूत को राजस्थान रॉयल्स के हाथों ट्रेड किया।

दिल्ली ने ट्रेंट बोल्ट को कहा अलविदा

दिल्ली ने ट्रेंट बोल्ट को कहा अलविदा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 2014 में आईपीएल में पदार्पण किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने 33 आईपीएल मैचों में 38 विकेट हासिल किए हैंट्रेंट बोल्ट पिछले 2 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा रहे थे। आईपीएल के बयान के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने 'ट्रेडिंग विंडो' के दौरान ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियन्स को सौंपने का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने ट्रेंट बोल्ट को मुंबई इंडियंस को किसी खिलाड़ी के बदले नहीं बल्कि सिर्फ कैश में ट्रांसफर किया। दिल्ली कैपिटल्स ने ट्रेंट बोल्ट को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पंजाब से राजस्थान पहुंचे अंकित राजपूत

पंजाब से राजस्थान पहुंचे अंकित राजपूत

किंग्स इलेवन पंजाब ने अंकित राजपूत को राजस्थान रॉयल्स को सौंपा है। दायें हाथ के तेज गेंदबाज राजपूत ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था और उन्होंने अब तक 23 आईपीएल मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। अंकित राजपूत आईपीएल में किसी मैच में पांच विकेट हासिल करने वाले ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने कभी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने यह कारनामा पिछले साल सनराईजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ किया था।

पंजाब के हुुए कृष्णप्पा गौतम

पंजाब के हुुए कृष्णप्पा गौतम

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अंकित राजपूत के बदले कृष्णप्पा गौथम को पंजाब की टीम के साथ ट्रेड किया है। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अंकित राजपूत को 3 करोड़ में खरीदा था जबकि राजस्थान की टीम ने कृष्णप्पा गौथम को 6.2 करोड़ रुपये। पंजाब ने आर अश्विन की जगह स्पिनर की कमी पूरी करने के लिए गौथम को टीम में शामिल किया है लेकिन गौथम की बल्लेबाजी पंजाब के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। हाल ही में देवधर ट्रॉफी में खेलते हुए कृष्णप्पा ने एक ओवर में 28 रन मारे थे। राजस्थान की टीम ने अंकित राजपूत को खरीदने के लिए पंजाब को कृष्णप्पा गौतम दिया और 3.2 करोड़ रुपये नकद लिये।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 22:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+