For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स को लगा दूसरा बड़ा झटका, दिग्गज बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

IPL 2020 : Daniel Sams replaces Jason roy for Delhi Capitals in Upcoming IPL season |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) का 13 वां संस्करण 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा, जिसका फाइनल 10 नवंबर को होगा। भारत में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण टूर्नामेंट में देरी हुई और अब इसे यूएई ले जाया गया है। टूर्नामें दुबई, अबू धाबी और शारजाह जैसे तीन स्थानों पर खेला जाएगा।

आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल को इस साल आईपीएल ट्रॉफी उठाने के लिए पसंदीदा के रूप में माना जा रहा है, हालांकि, टीम को कुछ खराब किस्मत के साथ कुछ नुक्सान उठाना पड़ा है क्योंकि इसे अब दूसरा बड़ा झटका लगा है। दरअसल, हाल ही में क्रिस वोक्स ने नाम वापस ले लिया था। अब रिपोर्ट के अनुसार, जेसन रॉय भी दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग से बाहर हो गए हैं।

चोट के कारण हुए बाहर

चोट के कारण हुए बाहर

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को घोषणा की कि रॉय को पाकिस्तान के खिलाफ टी -20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। सलामी बल्लेबाज को इस सप्ताह ओल्ड ट्रैफर्ड में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी और बुधवार को एक स्कैन किया गया था जिसमें चोट का पता चला था। अब जेसन राॅय आईपीएल में हिस्सा बनने के लिए फिट नहीं है।

इन्हें मिली जगह

इन्हें मिली जगह

जेसन राॅय की जगह अब ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डैनियल सैम्स को दिल्ली की टीम में शामिल कर लिया गया है। सैम्स दूसरे तेज गेंदबाज होंगे जिन्हें दिल्ली की टीम ने नीलामी के बाद हायर किया है। इससे पहले वे क्रिस वोक्स की जगह एनरिक नार्जे को लाए थे। सैम्स इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में पदार्पण करेंगे। उन्होंने 2019-20 बिग बैश लीग में सिडनी थंडर के लिए अपने शानदार प्रदर्शन के बाद सुर्खियां बटोरीं, जहां वह टूर्नामेंट के सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में दिखे थे।

1.5 करोड़ में बिके थे राॅय

1.5 करोड़ में बिके थे राॅय

बता दें कि रॉय को कैपिटल्स द्वारा 2020 नीलामी में 1.5 करोड़ के अपने आधार मूल्य पर खरीदा गया था। विस्फोटक बल्लेबाज ने अब तक केवल 8 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 29.8 के औसत से 179 रन बनाए हैं। वहीं सैम्स सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय शुरुआत करेगा। ऑस्ट्रेलिया 4 सितंबर से 16 सितंबर तक निर्धारित तीन मैचों की टी 20 और एकदिवसीय श्रृंखला के लिए इंग्लैंड का दौरा कर रहा है।

Story first published: Thursday, August 27, 2020, 19:39 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+