For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 के प्लेऑफ में पहुंची 3 टीमें, अब आखिरी पायदान के लिये मुकाबला, जानें क्या है समीकरण

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 55वें मैच ने प्लेऑफ के रोमांच की वो हदें तोड़ दी जिसने पिछले एक हफ्ते से एक नहीं बल्कि 3 टीमों की सांसे रोक रखी थी। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल्स चैैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गये इस मैच में दिल्ली की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल करके प्लेऑफ में दूसरे स्थान के लिये क्वालिफाई कर लिया। वहीं दिल्ली के हाथों 6 विकेट से हारने के बावजूद आरसीबी की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई।

दरअसल इस मैच से पहले 3 टीमें 14 अंक पर काबिज थी, जिसमें कोलकाता, दिल्ली और आरसीबी शामिल हैं, तीनों टीमें नेट रन रेट के चलते दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर काबिज थी। ऐसे में आज मैैच जीतने वाली टीम का प्लेऑफ में क्वालिफाई करना तो तय था लेकिन हारने वाली टीम को अपना रन रेट बेहतर बनाये रखना ताकि उसकी किस्मत का फैसला कल होने वाले मैच पर न टिके।

दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पाड्डिकल के अर्धशतक और एबी डिविलियर्स के 35 रनों के दम पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। यहां पर मैच जीतने के अलावा क्वालिफाई करने के लिये जहां दिल्ली की टीम को कम से कम 134 रन बनाने थे तो वहीं पर आरसीबी की टीम इस मैच को कम से कम 17.3 ओवर से पहले खत्म नहीं होने देना था।

दिल्ली की टीम ने इस मैच को 19वें ओवर में जीता जिसके चलते आरसीबी के नेट रन रेट में कोई खास फर्क नहीं पड़ा और वह क्वालिफाई कर गई। गौरतलब है कि रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 60 रनों से हराकर काफी बड़ा उलटफेर किया था और नेट रन रेट में भी दिल्ली और आरसीबी के करीब पहुंच गई थी, जिसकी वजह से आज हारने वाली टीम के बाहर होने के चांसेज भी बढ़ गये थे।

आपको बता दें कि प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन टीमें मुंबई, दिल्ली और आरसीबी तय हो गई हैं, जबकि चौथी टीम का फैसला मंगलवार को मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। अगर इस मैच में मुंबई की टीम जीतती है तो कोलकाता की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई कर जायेगी और अगर हैदराबाद की टीम ने मैच जीता तो बेहतर नेट रन रेट के चलते हैदराबाद की टीम कोलकाता को पीछे छोड़ते हुए क्वालिफाई कर जायेगी।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 0:59 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+