For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs KKR: रबाडा बनाम कमिंस का मुकाबला, क्या अश्विन की होगी वापसी? ये है संभावित XI

IPL 2020, DC vs KKR: Best Predicted Playing XI of Both DC and KKR | Oneindia Sports

नई दिल्लीः आईपीएल के डबल हेडर आज से शुरू हो रहे हैं। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगा। उसके बाद दूसरा मैच अपने तय समय पर होगा जैसा की रोज होता है।

आज के दिन मैच नंबर दो पर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी। अंक तालिका में दोनों ही टीमें टॉप तीन में होने का लुत्फ उठा रही हैं। अभी आईपीएल शुरुआती स्टेज में है और एक हार-जीत से प्वांट टेबल के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आइए देखते हैं इस बार अपने समीकरण ठीक करने के लिए टीमें किन प्लेइंग इलेवन को उतार सकती हैं-

दिल्ली की बात करें तो यह टीम सनराइजर्स के हाथों पिछला मैच 15 रनों से हार गई थी। टीम को पृथ्वी शॉ और हेटमायर से निंरतर प्रदर्शन की दरकार होगी जबकि शिखर धवन और ऋषभ पंत से वो हीरो वाली पारी अभी देखनी बाकी है। मार्क स्टोइनिस ने एक मैच में कमाल के बाद खुद को ज्यादा मौका नहीं दिया है। लेकिन टीम की बॉलिंग रबाडा की अगुवाई में शानदार है। अच्छी बात यह है कि रविंचद्रन अश्विन वापसी कर सकते हैं-

दिल्ली कैपिटल्स संभावित इलेवन- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (c), ऋषभ पंत (wk), शिम्रोन हेटिमर, मार्कस स्टोइनिस, एक्सर पटेल, आर अश्विन / अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, इशांत शर्मा

जहां तक केकेआर की बात है तो यह टीम बहुत खतरनाक है। घातकता में इसकी टक्कर सीधी मुंबई इंडियंस के दिग्गजों से होनी चाहिए लेकिन केकआर को एक ग्रुप के तौर पर मैदान पर एकजुट होना अभी भी बाकी है।

कप्तान दिनेश कार्तिक रन नहीं बना रहे हैं तो सुनील नरेन का ओपनिंग में फ्लॉप शो दुखदायी है। नीतिश राणा प्रतिभाशाली तो हैं लेकिन उनको अब वैसी पारी खेलना शुरू करना चाहिए जो प्रियम गर्ग ने कल सनराइजर्स के लिए खेली। युवाओं में भविष्य का सितारा बनने के लिए निरंतरता बहुत जरूरी है।

अच्छी बात यह है कि इयोन मोर्गन शिल्पी की भूमिका में परिपक्व हैं जो किसी भी समय गियर बदल सकते हैं जबकि आते ही छठे गियर में पहुंचने वाले रसेल को पिछले मैच में धांसू पारी खेलते देख अच्छा लगा।

बॉलिंग केकेआर की इस समय ताकत है। युवा शिवम मावी सटीक और तेज हैं तो नागरकोटी गति से सनसनी फैला रहे हैं। पैट कमिंस के तौर पर टीम के पास वही है जो रबाडा के तौर पर दिल्ली कैपिटल्स के पास है। यानी की दुनिया के दो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों का मुकाबला भी ये होगा-

केकेआर संभावित इलेवन- शुभमन गिल, सुनील नरेन, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (c & wk), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

Story first published: Saturday, October 3, 2020, 10:28 [IST]
Other articles published on Oct 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+